Pic: Twitter 
आर्टिकल

जोधपुर : ट्रक के पीछे घुसी बोलेरो के उड़ गए परखच्चे, 6 की मौत, 3 घायल, जानें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो के परखच्चे ही उड़ गए।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/जोधपुर. राजस्थान (Rajasthan) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ के जोधपुर (Jodhpur) जिले में बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे एक भीषण हादसा हो गया। जिसमे 6 लोगों की की मौत भी हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। उक्त हादसा बिलाड़ा थाना इलाके में हुई जब एक ट्रेलर और बोलेरो आपस में बुरी तरह से भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो के परखच्चे ही उड़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही बिलाड़ा थाना अधिकारी अचल दान अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जैसे तैसे अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, चुरू निवासी विजय सिंह और उनका परिवार अपनी कुलदेवी नागणेची माता के दर्शन करने के लिए जयपुर से जोधपुर की ओर बोलेरो से आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बिलाड़ा थाना इलाके में पहुंची तो वहां उनके आगे ट्रक जा रहा था। सिंह परिवार की बोलेरो इस ट्रक में पीछे सा जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि बोलेरो पूरी तरह से नष्ट हो गई।

इस भयंकर और खतरनाक हादसे में एक मासूम सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। इस ह्रदय विदारक हादसे में 20 वर्षीय उदय प्रताप सिंह मंजू कंवर पत्नी पवन सिंह, प्रवीण सिंह पुत्र पवन सिंह, 6 वर्षीय दर्पण कवर पुत्री वीरेंद्र सिंह तंवर, 19 वर्षीय मधु कवर पुत्री चैन सिंह तंवर तथा चैन सिंह पुत्र समुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही39 वर्षीय मंजू कंवर पत्नी चैन सिंह तंवर, पवन सिंह पुत्र समुद्र सिंह व विजय सिंह पुत्र पवन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें फिलहाल जोधपुर रैफर किया गया है। घायलों की हालत अब स्थिर बतायी जा रही है।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और ग्रामीण SP अनिल कयाल मथुरादास माथुर तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि इलाज में किसी प्रकार की कोई भी कमी न हो। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने मीडिया से कहा कि घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। वहीं SP अनिल कयाल ने कहा कि इस मामले की सघन जांच की जा रही है कि आखिर एक्सीडेंट कैसे हुआ। खबर लिखने तक ट्रेलर को जब्त कर लिया गया था।

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा