Pic: Social Media 
आर्टिकल

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ जल्द ही यात्रा में शामिल होंगे संजय राउत, शिंदे सरकार पर कही ये बड़ी बात

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर व्यस्त है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा अब शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत (Sanjay Raut) भी शामिल होने जा रहे हैं।

इस बाबत उन्होंने कहा कि, “मैं 20 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू से शामिल होऊंगा।” वहीं महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि, एकनाथ शिंदे सरकार निवेश पर गंभीर नहीं है। यहां सरकार PM मोदी से अनुरोध करती कि वे कुछ समय बाद यहां आएं।

जानकारी दें कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने पंजाब चरण के तहत बृहस्पतिवार को सुबह दोराहा से आगे बढ़ी और इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हुए।  

पता हो कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था। वहीं आज सुबह यह यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख ब्रिंदर सिंह ढिल्लों और पार्टी के कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। 

'भारत जोड़ो यात्रा' अपने पंजाब चरण के तहत लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी। यात्रा के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले कांग्रेस 19 जनवरी को पठानकोट में एक रैली आयोजित करेगी।  

गौरतलब है कि, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप