आर्टिकल

बंगाल: बंदूक की नोक पर 'गणतंत्र' और पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर लूटने से लेकर हत्या का बोलबाला

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां इस समय पश्चिम बंगाल (West Bengal Elections) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के लिए आज यानी शनिवार को मतदान जारी है। वहीं राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अब तक कई लोग मारे गए हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में बीते शुक्रवार रात से हिंसा का दौर थमा नहीं है। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। इनमे मरने वालों में 5 TMC,1 BJP और 1 CPI-M के कार्यकर्ता की जान गई है। वहीं, उत्तर 24 परगना की घटना में घायल कार्यकर्ता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। वो फिलहाल अस्पताल में ICU में एडमिट है।

इसमें सबसे ज्यादा कूचबिहार में हिंसा की खबरें हैं और यहां थोड़ी देर पहले माथाभांगा में हिंसा भड़क उठी है। वहां कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर एक बूथ के अंदर घुस गए और बवाल मचाया है। कूच बिहार जिले के दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में ही आग लगा दी।

दरअसल कूचबिहार के दिनहाटा में पोलिंग बूथ के अंदर अचानक हंगामा हो गया है। TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाराची में बूथ के अंदर हंगामा किया। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र से मतपत्र भी लूट लिए, जिसके बाद BJP ने कथित तौर पर मतपत्रों में आग लगा दी।  तो वहीं मुर्शिदाबाद के प्रसादपुर ग्राम पंचायत में चुनाव के दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

आज मतदान की बात करें तो पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सुबह 11 बजे तक करीब 22।60 प्रतिशत मतदान हो चूका है। वहीं, पश्चिम बंगाल में BJP आज दोपहर कोलकाता में राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के सामने विरोध मार्च निकालेगी और पंचायत चुनाव हिंसा की निंदा करेगी। हालांकि इसके पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, नंदीग्राम में कहा कि, TMC के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है इसलिए इतनी हत्या हो रही हैं। राज्य की CMममता बनर्जी ही इस हिंसा के लिए ज़िम्मेदार है। 

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश