bengal election 
आर्टिकल

बंगाल पंचायत चुनाव: आज नतीजे! वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर्स के बाहर जबरदस्त सुरक्षा

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां आज पश्चिम बंगाल की 64,874 ग्राम पंचायत सीटों पर हुई वोटिंग के नतीजे आने को हैं। वहीं इस बाबत वोटों की गिनती अब से कुछ देर पहले यानी सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। वहीं शाम 4 बजे तक पूर्ण नतीजे आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि, बंगाल में 8 जुलाई को सभी सीटों पर वोटिंग हुई थी। हालांकि इस बार यहां हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की कई घटनाएं भी हुईं। वहीं शाम पांच बजे तक 65% मतदान हुआ था।

लेकिन फिर इन शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने बीते सोमवार 10 जुलाई को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। यहां तब 69.85% वोटिंग हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

वहीं इस बाबत स्ताहनीय अधिकारियों ने बताया कि 22 जिलों में करीब 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में करीब 74,000 सीट पर पंचायत चुनाव हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना अगले दो दिन जारी रहने की उम्मीद है। मतों की गिनती और नतीजे आने में वक्त लगेगा। हमें उम्मीद हैं कि आज शाम तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे।''

सभी मतगणना केंद्रों पर राज्य पुलिस तथा केंद्रीय बलों के सशस्त्र कर्मी तैनात हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 लागू की गयी है।  

दरअसल पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी। मतदान के दौरान मत पेटियां लूटी गयी, मतपत्रों में आग लगायी गयी और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वियों पर बम भी फेंके गए।

शनिवार को हुए चुनाव में 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोमवार को राज्य के जिन 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, वहां शाम पांच बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिंसा और मतपेटियों से छेड़छाड़ की खबरें आने के बाद इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला लिया गया था।  राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे। 

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश