आर्टिकल

बंगाल पंचायत चुनाव: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की काउंटिंग, 697 बूथों पर दोबारा हुआ मतदान, नतीजों के पहले BJP-TMC में झड़प

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/कोलकाता. आज यानी मंगलवार 11 जुलाई को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव (Bengal Panchayat Results) के नतीजे आने वाले हैं। इस बीच आज काउंटिंग स्थलों के बाहर सुरक्षा के कड़े और तगड़े  इंतजाम किए गए हैं। 

अब से कुछ देर बाद यानी सुबह 8 बजे वोटों की काउंटिंग शुरू होगी और शाम फिर शाम 4 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है। पता हो कि, पश्चिम बंगाल में बीते 8 जुलाई को सभी सीटों पर वोटिंग हुई थी। हालांकि मतदान के दौरान कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं भी हुईं। वहीं शाम पांच बजे तक 65% मतदान हुआ था।

इधर शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने बीते सोमवार यानी 10 जुलाई को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई थी। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। वहीं, एक खबर के अनुसार यहांके दिनहाटा में वोटों की गिनती से पहले आज BJP और TMC कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत करा दिया गया है। पुलिस की कई टीमें फिलहाल इलाके में गश्त कर रही है।

गौरतलब है कि,राज्य में बीते 8 जून को चुनाव का शेड्यूल सामने आया था, इसके बाद से इस राज्य में हिंसा की खबरें आ रही हैं। वहीं 8 जून से 7 जुलाई तक हिंसा में अब तक 19 लोगों की जान गई थी। फिर वहीं, 8 जुलाई को अलग-अलग घटनाओं में यहां 17 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में अब तक राज्य में हिंसा के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 36 हो चुकी है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप