Pic: ANI 
आर्टिकल

अरुणाचल प्रदेश: PSC पेपर लीक कांड में अभ्यार्थियों-पुलिस की जोरदार झड़प, धारा 144 लागू

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर आज यानी शुक्रवार को ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यार्थियों के बीच झड़प हो गई। वहीं इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज भी किया और अभ्यार्थियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

दरअसल यहां अभ्यार्थियों की मांग है कि APPSC के अध्यक्ष और नियुक्त होने वाले नए अधिकारियों का शपथ समारोह रद्द किया जाए। वहीं मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यार्थियों की मांग को मान लिया गया है और आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को भी अब रद्द कर दिया गया है।

लेकिन अब अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर हुए भ्यानाक्र विरोध प्रदर्शन को लेकर आज रात 12 बजे तक ईटानगर राजधानी क्षेत्र में CrPC की धारा 144 लागू कर दी गई है।

जानकारी हो कि इससे पहले बीते 19 जनवरी को CBI की ओर से अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश में 9 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। दरअसल CBI ने 6 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2014 से आयोजित परीक्षाओं में सभी कथित अनियमितताओं के संबंध में एक मामला दर्ज किया था। वहीं CBI ने बीते साल दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ APPSC प्रश्नपत्र लीक मामले में FIR दर्ज की थी। 

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट