आर्टिकल

नहीं रहे DMK चीफ और अभिनेता विजयकांत, कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

राहुल गोस्वामी

चेन्नई, देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (DMDK) के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत (Vijaykant) का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी। 

‘मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल' ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। चिकित्साकर्मियों के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।'' 

इससे पहले पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि विजयकांत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। विजयकांत लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली है। 

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु