File Photo 
आर्टिकल

मुंबई: नाबालिगों ने मानसिक रोगी लड़की से किया 'रेप', सोशल मीडिया पर वीडियो किया अपलोड

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर इलाके (Ghatkopar) से मिली खबर के अनुसार, यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से 3 नाबालिगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। वहीं मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए नाबालिगों को गिरफ्तार करके उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से 3 नाबालिगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह शौच के लिए गई थी। मिली कहबर के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की को जबरदस्ती शौचालय के अंदर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी लड़की से बलात्कार किया। इतना ही नहीं इन तीनों ने बलात्कार का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

वहीं बाद में जब वायरल हुए वीडियो को देखकर लड़की के भाई ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही मामले की घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई है। वहीं मुंबई पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी नाबालिगों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है। 

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर