Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें विश्व की सबसे नई मुद्रा जिम्बाब्वे की ‘जिग’ के बारे में, जिसे जनता के साथ सरकारी विभागों ने भी ठुकराया

दुनिया में सबसे नई मुद्रा का प्रचलन जिम्बाब्वे ने शुरू किया है. इसका मकसद मौजूदा आर्थिक बदहाली से देश को उबारना है. जिम्बाब्वे ने इसके लिए जिग नाम की मुद्रा का चलन शुरू किया है.

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 06, 2025 | 12:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/हरारे: जिम्बाब्वे (zimbabwe) ने अब विश्व की सबसे नई मुद्रा पेश की है। देश को आर्थिक बदहाली से उबरने के मकसद से जिम्बाब्वे ने बीते मंगलवार को एक नयी मुद्रा ‘जिग’ (Zig) का प्रचलन शुरू कर दिया है। इस मुद्रा को यहां की पुरानी मुद्रा की जगह लाया गया है, जो मूल्यह्रास और लोगों का भरोसा खत्म हो जाने से प्रभावित हुई है।

हालाँकि अप्रैल की शुरुआत में जिग को इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी पेश किया गया था, लेकिन अब यहांके स्थानीय लोग बैंकनोट और सिक्कों के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दक्षिणी अफ्रीकी देश की लंबे समय से चल रहे मुद्रा संकट को रोकने की ताजा कोशिश है। दरअसल अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे ने हाल के महीनों में कीमतों में ‎गिरावट और बढ़ती मुद्रास्फीति से निपटने के लिए हाल ही में नई मुद्रा अपनाने की घोषणा की। इस बाबत जिम्बाब्वे का मानना है कि, देश में वर्षों से चले आ रहे मुद्रा संकट पर रोक लगाई जा सकती है।

इस नई मुद्रा को जिग कहा गया है और यह सोने के भंडार और प्रमुख विदेशी मुद्राओं पर आधारित है। दरअसल इसके पहले मौजूदा मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर हाल के हफ्तों में लगातार दबाव में थी, जिससे यह दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन चुकी थी। जनवरी से अप्रैल तक जिम्बाब्वे डॉलर में 70% ‎गिरावट आ चुकी थी। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो अफ्रीकी देश में मुद्रास्फीति बीते साल दिसंबर के 26.5% से बढ़कर इस साल जनवरी में 34.8% हो गई थी। यह मार्च में और भी बढ़कर 55.3% हो गई थी।

हालाँकि यहां की सरकार ने पहले जिम्बाब्वे डॉलर को बदलने के लिए विभिन्न विचार पेश किए थे, जिसमें मुद्रास्फीति को रोकने के लिए सोने के सिक्के और एक डिजिटल मुद्रा को लाने जैसे विकल्प शामिल थे। जिग, जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप है और देश के स्वर्ण भंडार द्वारा समर्थित है। हालांकि, इसके बावजूद लोग इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

हद तो यह है कि, जनता से परे कुछ सरकारी विभागों ने भी इसे स्वीकार करने से साफ़ इनकार कर दिया है। जिग छठी मुद्रा है, जिसका उपयोग जिम्बाब्वे ने 2009 में जिम्बाब्वे डॉलर के पतन के बाद से किया है। इस संकट से निपटने के लिए पहले अमेरिकी डॉलर को वैध मुद्रा का दर्जा दिया गया, फिर उस पर प्रतिबंध लगाया गया और फिर प्रतिबंध हटाया गया था।

जिम्बाब्वे के लोग अभी भी जिग को लेने से इनकार कर रहे हैं। उन्हें अमेरिकी डॉलर अभी भी सुरक्षित लग रहा है। सरकार ने गैस स्टेशनों जैसे कुछ व्यवसायों को जिग को स्वीकार करने से मना करने की अनुमति दी है। वहीं पासपोर्ट विभाग जैसे कुछ सरकारी कार्यालय भी केवल अमेरिकी डॉलर स्वीकार कर रहे हैं।

Zimbabwe zig becomes the world newest currency to solve economical crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2024 | 08:28 AM

Topics:  

  • World

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.