-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- World Oil Crisis Looms Iran Approves Hormuz Strait Closure
दुनिया में तेल संकट पर मंडराया खतरा, जंग के बीच ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की मंजूरी
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान ने इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का बड़ा फैसला किया है। ईरानी संसद ने इस जलमार्ग को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की मंजूरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, हालांकि अंतिम निर्णय सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर रविवार को मतदान हुआ था।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे वैश्विक स्तर पर लगभग 26% तेल की आपूर्ति होती है। अगर ईरान इस प्रस्ताव को लागू करता है, तो इसका दुनिया भर में गहरा प्रभाव पड़ेगा, खासकर अमेरिका और भारत जैसे देशों पर। इस कदम से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच सकती है।
इसी मार्ग से अधिकांश तेल की होती है आपूर्ति
होर्मुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है जो फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। यह लगभग 33 किलोमीटर चौड़ा है और ईरान के नियंत्रण में है। इस जलडमरूमध्य में जहाजों के आवागमन के लिए उपलब्ध मार्ग मात्र 3 किलोमीटर चौड़ा है, जिसके कारण यह दुनिया के लिए एक रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान बन जाता है। खाड़ी क्षेत्र के देशों से निर्यात होने वाले अधिकांश तेल की आपूर्ति इसी मार्ग के माध्यम से की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
वैश्विक स्तर पर पड़ेगा गंभीर प्रभाव
ईरानी सांसद और रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर इस्माइल कोसारी ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना उनकी योजना का हिस्सा है और आवश्यकता पड़ने पर ऐसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद इस कदम को मंजूरी दे देती है, तो इसका वैश्विक स्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले, सांसद याज्दिखाह ने भी कहा था कि यदि अमेरिका इजरायल के साथ युद्ध में शामिल होता है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है।
इन 9 देशों पर मंडरा रहा है तबाही का साया! अमेरिका के चक्कर में धधक उठेगा मिडिल-ईस्ट
दुनिया में महंगाई बढ़ने की आशंका
होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना एक वैश्विक संकट को जन्म दे सकता है। यह समुद्री मार्ग लगभग 96 मील की दूरी तक फैला हुआ है। अगर ईरान द्वारा इस मार्ग को बंद कर दिया जाता है, तो कच्चे तेल के दाम आसमान छू सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी उछाल आएगा, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में महंगाई बढ़ने की आशंका है। अगर यह मार्ग बंद होता है, तो जहाजों को अपना रास्ता बदलना होगा, जिससे न केवल माल ढुलाई का समय बढ़ेगा बल्कि परिवहन लागत भी काफी अधिक हो जाएगी।
World oil crisis looms iran approves hormuz strait closure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













