भारत-पाकिस्तान संघर्ष में ट्रंप की एंट्री : दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार, शाम 5.30 बजे से लागू हुआ सीजफायर
ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति)
नवभारत डिजिटल डेस्क : भारत-पाकिस्तान के इस तानाव वाले माहौल में ट्रंप की एंट्री होते ही दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी है।
ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!
ट्रंप का एक्स पोस्ट
pic.twitter.com/lRPhZpugBV — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
Explainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत
White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड?
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान और भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख और दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों से बातचीत की है। इसके बाद इस बात की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया गया है। इसमें यह कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और न्यूट्रल वैन्यू पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गई हैं।
मंत्री इशाक डार का एक्स पोस्ट
Pakistan and India have agreed to a ceasefire with immediate effect. Pakistan has always strived for peace and security in the region, without compromising on its sovereignty and territorial integrity! — Ishaq Dar (@MIshaqDar50) May 10, 2025
भारत सरकार का ऐलान: हर आतंकी हमले का युद्ध की तरह देंगे जवाब, होगी आरपार की जंग
डोनाल्ड ट्रंप के अलावा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी दावा किया है कि भारत और पाक के बीच युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”
