Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 24 लोगों की मौत

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 26, 2022 | 12:20 AM

AP/PTI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

बुफालो (अमेरिका). अमेरिका में बर्फीले तूफान से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी। कई जगहों पर बर्फबारी में लोगों के फंसे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गयी और लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा पैदा हो गया है। घरों, वाहनों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से काफी विस्तृत क्षेत्र कनाडा के पास ग्रेट लेक्स से मैक्सिको की सीमा से लगे रियो ग्रांडे तक प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि मौसम संबंधी सलाह या चेतावनी के दायरे में अमेरिका की लगभग 60 प्रतिशत आबादी है और रॉकी माउंटेन के पूर्व से एपलाचियन तक तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के मुताबिक रविवार तड़के तक करीब 1,346 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।

तूफान ने न्यूयॉर्क के बुफालो में सबसे ज्यादा तबाही मचायी है। लोगों तक पहुंचने के लिए आपात प्रतिक्रिया विभाग का अभियान भी बाधित हुआ है। बर्फ की मोटी परत बिछी होने के कारण शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया है। अमेरिका में अधिकारियों ने मौत की वजह तूफान की चपेट में आने, कार दुर्घटना, पेड़ गिरने और तूफान के अन्य असर को बताया है। बुफालो क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में आपात सेवा का अभियान भी ठप पड़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

चौंकाने वाली रिपोर्ट: ये हैं दुनिया के 10 सबसे पावरफल देश, भारत को लिस्ट में क्यों नहीं मिली जगह?

ईरान पर हमला करेगा US? 48 घंटे में 2000 लोगों की मौत से दहला तेहरान, ट्रंप बोले- आजादी दिलाने में मदद करेंगे

पारंपरिक बहुपक्षवाद खत्म: ट्रंप प्रशासन ने 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तोड़ा नाता, रूबियो का बड़ा एलान

Operation Hawkeye: अमेरिका का सीरिया में ISIS पर भीषण प्रहार, एयरस्ट्राइक में तबाह किए आतंकी ठिकाने

बुफालो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार को बंद रहेगा और बुफालो में प्रत्येक अग्निशमन ट्रक हिमपात में फंसा हुआ है। रविवार सुबह सात बजे हवाई अड्डे पर 43 इंच बर्फ जमी हुई थी। एंबुलेंस को पहुंचने में भी देरी हो रही है। एरी काउंटी के अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को तीन घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है। समय पर आपात सेवा के कर्मी उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा पाए। तूफान प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं।

‘पावरआउटेजडॉटयूएस’ के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक तीन लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। नॉर्थ कैरोलाइना में 6600 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। चीकटोवागा, न्यूयॉर्क में दो लोगों की मौत हो गई। ओहायो में तूफान से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। ओहायो में सड़क पर एक जगह करीब 50 गाड़ियां टकरा गईं। वहीं, एरी काउंटी, न्यूयॉर्क में विभिन्न दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। मिसूरी और कंसास में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। (एजेंसी)

Winter storm wreaks havoc in america 24 people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2022 | 11:56 PM

Topics:  

  • America
  • Snow Storm
  • US

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.