Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्यों मनाया जाता है ‘डेटा गोपनीयता दिवस’, जानें डेटा सुरक्षित रखने के 10 आसान तरीके

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 28, 2022 | 07:00 AM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: हर साल पूरी दुनिया में 28 जनवरी को ‘डेटा गोपनीयता दिवस’ (Data Privacy Day) के रूप में मनाया जाता है। टेक्नोलॉजी का जितना विकास हुआ है, जितने इसके फायदे है उतने ही इसके नुकसान भी है। जहां सोशल मीडिया और इंटरनेट से लैस डिजिटल दुनिया में हमारे कई काम आसानी से हो जाते है, वही हमारी निजी ज़िंदगी और प्राइवेसी तक आसानी से पहुंच सकता है। हम सब जानते है आज के दौर में यानी आज के आधुनिक समय में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हमारे फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप में मौजूद होती हैं। 

वक्त की जरूरत डेटा संरक्षण

जहां एक तरफ जहां ये सब आपके जीवन को गति प्रदान करता है वहीं दूसरी तरफ एक हल्की सी चूक से ये ऑनलाइन मौजूद डाटा आपके लिए खतरा भी बन जाता है, आपका किसी भी तरह का नुकसान भी हो सकता है। आज इसी प्राइवेसी को एक बार फिर क्रॉस चेक करने के लिए पूरी दुनिया में ‘डाटा संरक्षण दिवस’ (Data Protection Day/Data Privacy Day) मनाया जाता है। आपको बता दें कि यूरोप की परिषद ने प्रत्येक वर्ष 28 जनवरी को मनाया जाने वाला एक डेटा सुरक्षा दिवस शुरू किया था, जिस तारीख को यूरोप के डाटा संरक्षण सम्मेलन, जिसे “कन्वेंशन 108” के रूप में जाना जाता है। 

डेटा गोपनीयता दिवस’ का उद्देश्य 

आज का दिन जानकारी की गोपनीयता, डेटा की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने का एक अंतरराष्ट्रीय प्रयास है। यह दिन नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया जाता है। सरकारें और राष्ट्रीय डेटा संरक्षण संस्थाए आज के दिन व्यक्तिगत डाटा संरक्षण और गोपनीयता के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए गतिविधियां भी करती हैं। इस दिन के तहत पूरे विश्व में डेटा संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई जाती है। 

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया के महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक विवाद, महिला बचत समूहों के खातों में लेनदेन दर्ज नहीं, जांच शुरू

नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार

वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अफगानिस्तान को झटका, ICC ने कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर लिया सख्त एक्शन

Maa Dhumavati Aarti: आज धूमावती जयंती पर करें माता की आरती, हर संकट और बाधा होगी दूर

व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने आसान तरीके 

1. आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन में उस समय का लेटेस्ट मतलब नयासॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें.

2.अपने एप्लिकेशन को नियमित रूप से सुरक्षा सुधारों के लिए अपडेट करें। 

3. सुरक्षा के लिए एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर का उपयोग करें और एन्क्रिप्शन के साथ व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करें। 

4. अपने सभी पासवर्ड का नियंत्रण रखने के लिए एक पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें ताकि आप एक ही पासवर्ड का दो बार उपयोग न कर सकें. इसके अलावा लंबे पासवर्ड रखने की कोशिश करें क्योंकि इन्हें तोड़ना आसान नहीं होता है। 

5. यह ध्यान रखें कि आपके फोन में लोकेशन ट्रैकिंग हमेशा ओपन न रहे। 

6. अपने जन्मदिन सहित, सोशल मीडिया पर आपके द्वारा डाली गई सभी व्यक्तिगत जानकारी के बारे में सावधान रहे। 

7. फोन में टेक्स्ट मैसेज या ईमेल को पढ़ने से पहले या उसका रिप्लाई करने से पहले उसका सोर्स देख लें. इसमें वायरस होने की आशंका होती है। 

8. कभी भी असुरक्षित वाईफाई का इस्तेमाल न करें। 

9. किसी भी नए डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप, इत्यादि) पर तुरंत अपनी प्राइवेसी सेटिंग दर्ज करें। 

10. अपने एटीएम, क्रेडिट कार्ड, बैंक स्टेटमेंट का नियमित रूप से जांच करें. कुछ भी संदिग्ध लगने पर अपने बैंक को तुरंत संपर्क करें। 

Why is data privacy day celebrated know 10 easy ways to keep data safe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.