-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Why America Involve In India Pak Ceasefire Operation Sindoor Update
पाकिस्तान ने पकड़ लिए थे पैर, घबराकर अमेरिका ने परमाणु हमले की आशंका से कराई मध्यस्थता
- Written By: सौरभ शर्मा
सैनिक अड्डों और वायु रक्षा प्रणाली पर भारत के हमलों से घबराया पाकिस्तान अमेरिका से संघर्ष विराम की गुहार लगाने पहुंचा था। तब अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की।

भारत-पाकिस्तान के बीच में अमेरिका की भूमिका (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव और परमाणु हमले की आशंका के बीच अमेरिका खुद शांति स्थापित करने के लिए मैदान में उतर आया। जब पाकिस्तान के महत्वपूर्ण एयरबेस पर हमले हुए और परमाणु संकेत मिलना शुरू हुए, तब वॉशिंगटन को हालात हाथ से निकलते नजर आए। पाकिस्तान पहले तो भारत को चेतावनी दे रहा था, लेकिन भारतीय जवाबी कार्रवाई से घबरा कर उसने संघर्षविराम की गुहार अमेरिका से लगाई। इसी के बाद अमेरिकी नेतृत्व ने सीधे भारत से संपर्क किया और तनाव घटाने की कोशिशें शुरू हुईं। पहले तो अमेरिका के द्वारा कहा जा रहा था कि हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होगा ये दोनो देशों का आपसी मसला है।
दोनों देशों के बीच तनाव में पाकिस्तान की ओर से भारत पर 400 से 500 ड्रोन भेजे गए, लेकिन हालात तब पलटे जब रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर हमला हुआ। यह इलाका पाकिस्तान की भौगोलिक संरचना या कहें कि भौगोलिक स्थिति का केंद्र माना जाता है और परमाणु हथियारों की देखरेख से भी जुड़ा है। हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से परमाणु प्रतिक्रिया की संभावना ने अमेरिका को चिंतित कर दिया और उसने हस्तक्षेप करते हुए हालात को काबू में करने का प्रयास किया।
परमाणु संकेत से चौंका अमेरिका, खुद उतरा बीच में
अमेरिका पहले यह मानकर दूर रह रहा था कि यह भारत-पाक का द्विपक्षीय मामला है। लेकिन जब परमाणु हमले की संभावना दिखने लगी और रावलपिंडी के रणनीतिक ठिकानों पर हमले हुए, तब अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने सीधे भारत के प्रधानमंत्री से बात की, हालांकि भारत ने साफ कर दिया कि यदि पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
संघर्षविराम की असल पहल पाकिस्तान की थी
पाकिस्तान ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन भारत की सख्त सैन्य प्रतिक्रिया और अहम सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद वह बैकफुट पर आ गया। जब उसकी ओर से संघर्षविराम की पेशकश आई, तभी अमेरिका ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई। भारत ने हालांकि अमेरिकी भूमिका को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया, जबकि पाकिस्तान ने खुद को इस पूरी स्थिति में कमजोर स्थिति में पाया।
Why america involve in india pak ceasefire operation sindoor update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














