वीजा बैन से दुनिया में खलबली! सऊदी ने भारत समेत इन देशों को दिखाया बाहर का रास्ता

Saudi Arabia Visa Ban : हज की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सऊदी अरब ने वीजा पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस प्रतिबंध की सूची में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित कुल 14 देशों के नाम शामिल हैं।
वीजा बैन से दुनिया में खलबली! सऊदी ने भारत समेत इन देशों को दिखाया बाहर का रास्ता
सऊदी अरब ने बैन किया वीजा, (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान समेत कुल 14 देशों के वीजा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक व्यापारिक, पारिवारिक और उमराह वीजा पर भी प्रभावी होगी। बताया जा रहा है कि यह निर्णय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व वाली सरकार ने इसलिए लिया है ताकि बिना रजिस्ट्रेशन के अन्य देशों के लोग हज में हिस्सा न ले सकें।

यह प्रतिबंध अस्थायी है और केवल हज सीज़न यानी जून मध्य तक लागू रहेगा। हज के समाप्त होने के बाद वीजा प्रक्रिया दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।

पिछले साल हज के दौरान 1 हजार से अधिक लोगों की गई थी जान

सऊदी अरब के अधिकारियों के अनुसार, विदेशी ज़ायरीन 13 अप्रैल तक ही उमराह वीजा पर देश में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद उमराह वीजा जारी करना अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस साल अस्थायी वीजा प्रतिबंध का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि पिछले साल हज के दौरान हुई भगदड़ में 1 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

मृतकों में बड़ी संख्या उन यात्रियों की थी जिन्होंने बिना आधिकारिक पंजीकरण के हज किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

हर साल लाखों हज यात्री हज के लिए पहुंचते हैं सऊदी अरब

दरअसल, सऊदी अरब को इस्लाम का केंद्र माना जाता है। वहां हर साल लाखों हज यात्री हज के लिए दुनियाभर से पहुंचते हैं। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज के दौरान बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 देशों के लिए वीजा नियमों में अस्थायी बदलाव किए हैं। जिन देशों पर यह वीजा बैन लागू किया गया है, उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह प्रतिबंध अस्थायी है और इसका मकसद यात्रा प्रक्रियाओं को सरल बनाना है, जिससे हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनकी यात्रा अधिक सहज और सुविधाजनक बन सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com