-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Vatican City Is Ready For The Election Of The New Pope The World Will Know The Name Of The New Religious Leader Of Christians On This Day
नए पोप का चुनाव के लिए वेटिकन सिटी तैयार, दुनिया को इस दिन पता चलेगा ईसाईयों के नए धर्म गुरु का नाम
- Written By: अक्षय साहू
शुक्रवार को वेटिकन सिटी के दमकल कर्मियों ने सिस्टिन चैपल की छत पर चिमनी लगाई। चिमनी से निकलने वाले धुएं से दुनिया को पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चुनाव का संकेत दिया जाएगा।

वेटिकन सिटी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
वेटिकन सिटी: नए पोप के चुनाव लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को वेटिकन सिटी के दमकल कर्मियों ने सिस्टिन चैपल की छत पर चिमनी लगाई। इस चिमनी से निकलने वाले धुएं से पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चुनाव का संकेत दिया जाएगा। सिस्टिन चैपल में मतदान के प्रत्येक दो चरण के बाद सभी कार्डिनल के मतपत्रों को एक विशेष भट्टी में जलाया जाता है और इससे निकलने वाला धुआं बाहरी दुनिया को परिणाम का संकेत देता है।
वहीं अगर किसी उच्च पादरी को पोप नहीं चुना जाता है, तो मतपत्रों में पोटेशियम परक्लोरेट, एन्थ्रेसीन (कोयला टार का एक घटक) और सल्फर युक्त ‘कार्ट्रिज’ मिलाया जाता है, ताकि काला धुआं निकले। लेकिन अगर किसी का चुनाव होता है, तो जलते हुए मतपत्रों में पोटेशियम क्लोरेट, लैक्टोज और क्लोरोफॉर्म मिलाए जाते हैं, ताकि सफेद धुआं निकले और लोगों को नए पोप चुने जाने का पता चल जाए।
सात मई को होगा चुनाव
जानकारी के मुताबिक वेटिकन सिटी में नए पोप के चुनाव का सात मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन में किया जाएगा। सिस्टिन चैपल की छत पर चिमनी लगाया जाना इस सम्मेलन की तैयारियों के तहत विशेष स्थान रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप
पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पोप फ्रांसिस को 13 मार्च, 2013 को रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप के तौर पर चुना गया था। सिस्टिन चैपल की छत पर लगे चिमनी से सफेद धुआं निकलने और कार्डिनल जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो को सेंट पीटर बेसिलिका के बरामदे से कुछ समय बाद पोप फ्रांसिस के रूप में दुनिया के सामने पेश किया गया था। पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे।
क्या है नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया
9 दिन के शोक काल के बाद, कार्डिनल्स का कॉलेज एक नए पोप का चुनाव करने के लिए सिस्टिन चैपल में एक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में 80 वर्ष से कम आयु के कार्डिनल गोपनीयता की शपथ के साथ पोप बनने की गुप्त प्रक्रिया में भाग लेते हैं। वे अपने नाम के बिना मतपत्र (वोट) डालते हैं। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहती है जब तक कि कोई उम्मीदवार कम से कम दो-तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं कर लेता।
पोप फ्रांसिस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस दौरान काला धुआं असफल वोट दर्शाता है, जबकि सफेद धुआं नए पोप के चुनाव की घोषणा करता है। नए पोप की घोषणा करते समय दुनिया के सामने “हैबेमस पापम” इस वाक्य को दोहराया जाता है, जिसका अर्थ होता है – हमारे पास एक पोप है। जो कि कैथोलिक चर्च के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं।
Vatican city is ready for the election of the new pope the world will know the name of the new religious leader of christians on this day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














