-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Usa Slams Islamic Terrorism Vows To Help India Catch Terrorists
इस्लामिक आतंक पर गरजा अमेरिका, कहा- आतंकियों को पकड़ने में करेंगे भारत की मदद
- Written By: अमन उपाध्याय
US india Relations: अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने पहलगाम हमले को इस्लामिक हमला बताते हुए कहा है कि आतंकियों को पकड़ने में अमेरिका भारत को हर तरह से मदद करेगा।

इस्लामिक आतंक पर गरजा अमेरिका, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
वांशिगटन: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा कई यूरोपीय और अरब देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में भारत को समर्थन का आश्वासन दे चुके हैं। इस बीच अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने पहलगाम हमले को इस्लामिक हमला बताते हुए कहा है कि आतंकियों को पकड़ने में अमेरिका भारत को हर तरह से मदद करेगा। तुलसी गबार्ड ने कहा है कि इस मुश्किल वक्त में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की विश्वभर में कड़ी निंदा हो रही है और भारत को पूर्ण रूप से अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई यूरोपीय और अरब देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संघर्ष में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसी कड़ी में, अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने इस हमले को एक इस्लामिक आतंकी हमला करार दिया है और कहा है कि अमेरिका, आतंकियों को पकड़ने में भारत को हरसंभव सहायता देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संकट की घड़ी में अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।
भारत के साथ मजबूती से खड़ा है अमेरिका
शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुलसी गबार्ड ने एक पोस्ट में लिखा कि वे पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भयानक इस्लामी आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे भारत के साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
पाकिस्तान में अफगानों पर कार्रवाई तेज, UN ने की जबरन निर्वासन रोकने की अपील; शरणार्थियों में दहशत
Explainer: ट्रंप के दोस्त को रूस ने दिया जहर! यूक्रेन से लौटने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत, US में मचा हड़कंप
चुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगी… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर को दिया खुला चैलेंज, कहा- उतार दो वर्दी
We stand in solidarity with India in the wake of the horrific Islamist terrorist attack, targeting and killing 26 Hindus in Pahalgam. My prayers and deepest sympathies are with those who lost a loved one, PM @narendramodi, and with all the people of India. We are with you and… — DNI Tulsi Gabbard (@DNIGabbard) April 25, 2025
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। इस हमले के बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत भी की थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कश्मीर से बेहद चिंताजनक खबर मिली है।
अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत का पूर्ण समर्थन करता है। हम हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं और समर्थन है।”
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Usa slams islamic terrorism vows to help india catch terrorists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














