- Hindi News »
- World »
- Us Seizes Iranian Ship Mv Touska Strait Of Hormuz China Missile Link
पुतिन-जिनपिंग का ‘खतरनाक गेम’? ईरानी जहाज में मिला चीन का घातक सामान; निक्की हेली के दावे से मचा हड़कंप
US Seizes Iranian Ship: होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज 'MV Touska' को जब्त किया है। निक्की हेली का आरोप है कि इसमें चीन से मिसाइल बनाने के रसायन भेजे जा रहे थे।
- Written By: अमन उपाध्याय

निक्की हेली, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Seizes Iranian Ship MV Touska: Strait of Hormuz में जारी नाकाबंदी के बीच समुद्र में तनाव एक नए और खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना ने एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान ईरानी कंटेनर जहाज ‘MV Touska’ को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस कार्रवाई ने न केवल तेहरान को भड़का दिया है बल्कि इसमें ‘चीन कनेक्शन’ सामने आने से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भी भूचाल आ गया है।
निक्की हेली का बड़ा दावा
अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने इस जब्ती को लेकर बेहद सनसनीखेज दावे किए हैं। हेली के अनुसार, यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था और इसमें ऐसे रसायनों की खेप लदी थी, जिनका इस्तेमाल मिसाइल विकास में किया जाता है।
हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जहाज ने अमेरिकी सेना द्वारा दिए गए रुकने के बार-बार के आदेशों को अनसुना कर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि बीजिंग अब खुले तौर पर ईरानी शासन को सैन्य मजबूती प्रदान कर रहा है जिसे दुनिया को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट, 3.3 लाख करोड़ का मेगा प्लान तैयार
UAE पर हमला मंजूर नहीं…PM मोदी ने की ईरानी हमले की आलोचना, बोले- भारत किसी भी वक्त मदद के लिए तैयार
UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं
UAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें
चीन और ईरान की तीखी प्रतिक्रिया
इस जब्ती के बाद बीजिंग और तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने निक्की हेली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘दुर्भावनापूर्ण प्रचार’ करार दिया है। चीन का दावा है कि यह एक विदेशी ध्वज वाला कंटेनर जहाज है और इसका किसी अवैध सामग्री से संबंध नहीं है। दूसरी ओर, ईरान ने इस कार्रवाई को ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ बताया है और अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इस अपमान का बदला जरूर लेगा।
The ship the U.S. seized in the Strait of Hormuz this weekend was headed from China to Iran and is linked to chemical shipments for missiles. It refused repeated orders to stop. Another reminder that China is helping prop up Iran’s regime—a reality that can’t be ignored. — Nikki Haley (@NikkiHaley) April 20, 2026
शांति वार्ता पर संकट के बादल
होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की इस नाकाबंदी और ‘MV Touska’ की गिरफ्तारी ने इस्लामाबाद में होने वाली संभावित शांति वार्ता को अधर में लटका दिया है। ईरानी अधिकारियों ने दो-टूक कहा है कि जब तक यह समुद्री नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, वे बातचीत की मेज पर नहीं बैठेंगे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने रुख पर अडिग हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कोई ठोस समझौता (Deal) नहीं हो जाता, तब तक ये पाबंदियां जारी रहेंगी।
यह भी पढ़ें:- ईरान के आसमान में 50 दिनों बाद फिर गूंजेगी विमानों की गड़गड़ाहट, तेहरान-मशहद रूट से घरेलू उड़ानों की बहाली
‘युद्ध की लूट’ और आगे की राह
सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि इस घटना के बाद स्थिति और बिगड़ सकती है। पूर्व अमेरिकी नौसेना कप्तान कार्ल शुस्टर के अनुसार, जब्त किए गए सामान को युद्ध की लूट के रूप में देखा जा सकता है और जहाज पर मौजूद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कर्मियों को युद्धबंदी माना जा सकता है।
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट भी पुष्टि करती है कि ‘MV Touska’ का इतिहास संदिग्ध रहा है और यह अक्सर चीन की यात्रा करता है जो ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए सामग्री जुटाने का एक प्रमुख केंद्र है। फिलहाल बुधवार को समाप्त हो रहे संघर्षविराम से पहले पूरी दुनिया की सांसें थमी हुई हैं।
Us seizes iranian ship mv touska strait of hormuz china missile link
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
May 15, 2026 | 04:21 PMरिजॉर्ट के टॉयलेट सीट में छिपा मिला खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देख दहल गए लोग
May 15, 2026 | 04:20 PMदुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट, 3.3 लाख करोड़ का मेगा प्लान तैयार
May 15, 2026 | 04:20 PMनागपुर: मानसून पूर्व नाला सफाई के लिए मनपा की समीक्षा बैठक, विधायक नितिन राऊत ने अधिकारियों की ली क्लास
May 15, 2026 | 04:17 PMExplainer: ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान; कैसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला?
May 15, 2026 | 04:15 PMनागपुर-शहडोल ट्रेन में छूटा 3.27 लाख के सोने के गहनों से भरा बैग, RPF की मुस्तैदी से महिला को ऐसे मिला वापस
May 15, 2026 | 04:13 PM‘सत्य और सनातन की जीत’, भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान; मुस्लिम समाज से की यह अपील
May 15, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













