- Hindi News »
- World »
- Us Iran Peace Talks Begin In Pakistan Islamabad Will War End
US Iran Talks Islamabad: पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू, क्या थम जाएगा महायुद्ध?
- Written By: अमन उपाध्याय
US Iran Peace Talks Islamabad News: इस्लामाबाद में अमेरिका, ईरान के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम, तेल आपूर्ति और होर्मुज को लेकर अहम संकेत दिए हैं।

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Iran Peace Talks Islamabad Negotiations: मध्य पूर्व में जारी भीषण तनाव के बीच दुनिया की नजरें अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर टिक गई हैं। शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय (Trilateral) वार्ता शुरू हो गई है। इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए अस्थाई युद्धविराम को स्थायी बनाना और पूरे क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव को कम करना है।
शांति की मेज पर ‘राउंड टेबल’ वार्ता
सूत्रों के अनुसार, इस्लामाबाद में हो रही इस ‘राउंड टेबल’ बैठक में पाकिस्तान एक मध्यस्थ (Mediator) की भूमिका निभा रहा है। वार्ता के पहले दिन के एजेंडे में तीन प्रमुख बिंदु शामिल रहे: युद्ध को पूरी तरह समाप्त करना, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर वैश्विक सहमति बनाना और भविष्य के लिए एक मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार करना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि बातचीत आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख और तेल आपूर्ति पर बयान
एक तरफ जहां बातचीत जारी है वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने दबाव की रणनीति भी बरकरार रखी है। उन्होंने ईरान को एक ‘विफल राष्ट्र’ (Failed Nation) करार दिया। तेल आपूर्ति के मुद्दे पर ट्रंप ने भरोसा जताते हुए कहा कि अमेरिका के पास तेल की कोई कमी नहीं है और कई टैंकर तेल लोड करने के लिए अमेरिका की ओर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
ईरान के विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे ईरान पर कथित अमेरिकी-इजरायली हमलों के मुद्दे पर गंभीर और जिम्मेदार रुख अपनाएं तथा हमलावरों को जवाबदेह ठहराएं। शुक्रवार को जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के साथ हुई फोन बातचीत में उन्होंने हालिया सैन्य घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसकी जानकारी शनिवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अराघची ने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने अमेरिका पर अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के उल्लंघन का आरोप भी दोहराया।
यह भी पढ़ें:- शांति वार्ता के बीच ‘डबल गेम’ खेल गया पाकिस्तान! सऊदी अरब में तैनात की अपनी सेना, जानें क्या है पूरा मामला
वहींं, मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, अराघची ने कहा कि ईरान ने संघर्ष खत्म करने, हुए नुकसान की भरपाई और हमलावरों को जवाबदेह बनाने जैसी शर्तों के आधार पर युद्धविराम को स्वीकार किया है। उन्होंने इसे एक “जिम्मेदार कदम” बताया और कहा कि इसे वैश्विक स्तर पर सराहा जाना चाहिए।
Us iran peace talks begin in pakistan islamabad will war end
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














