अमेरिका ने रूसी मीडिया पर कसा शिकंजा, लगाए नए प्रतिबंध, क्या बोले ब्लिंकन

अमेरिका ने रूस पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया। दरअसल, अमेरिका ने अब रूसी मीडिया चैनल आरटी पर नया प्रतिबंध लगाया है। इसकी घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने किया। उन्होंने इस चैनल को रूसी खुफिया तंत्र का हिस्सा बताया है।
अमेरिका ने रूसी मीडिया पर कसा शिकंजा, लगाए नए प्रतिबंध, क्या बोले ब्लिंकन
यूएस विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
Published on: 
Updated on: 

वाशिंगटन: अमेरिका ने रूस पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया। दरअसल, अमेरिका ने अब रूसी मीडिया चैनल आरटी पर नया प्रतिबंध लगाया है। इसकी घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने किया। उन्होंने इस चैनल को रूसी खुफिया तंत्र का हिस्सा बताया है।

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि आरटी रूसी समर्थित मीडिया आउटलेट्स के नेटवर्क का हिस्सा है। इसने खुफिया तरीके से अमेरिका में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है।

डोनाल्ड लू ने आगे कहा कि रूसी सरकार ने आरटी के भीतर साइबर परिचालन क्षमताओं और रूसी खुफिया जानकारी से जुड़ी एक यूनिट को शामिल किया है। दूसरी ओर आरटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणियों को लाइव-स्ट्रीम किया। और आरटी ने इसे अमेरिका की नवीनतम साजिश बताया।

RT के एडिटर इन चीफ पर लगाया था बैन

अमेरिका के इस फेसले पर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने तंज कसा। उन्होंने कहा है कि रूस पर प्रतिबंध लागू करने में विशेषज्ञ बनने के बजाय अमेरिका के पास नया काम होना चाहिए। वहीं इससे पहले अमेरिका के चुनाव प्रभावित करने वाले आरोपों पर आरटी के स्टाफ और उसकी एडिटर इन चीफ मार्गरीटा सिमोनियन पर बीते हफ्ते प्रतिबंध लगाया गया था।

RT पर अमेरिका का ये आरोप

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आरटी पूर्व में रसिया टुडे पर अफ्रीका, यूरोप और उत्तर और दक्षिण अमेरिका के देशों में सूचना संचालन, गुप्त प्रभाव और सैन्य खरीद में शामिल होने का आरोप लगाया था।

एंटनी ब्लिंकन ने आरटी पर यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के लिए बॉडी आर्मर, स्नाइपर राइफल, ड्रोन और अन्य उपकरण खरीदने के लिए ऑनलाइन फंडरेजर चलाने का भी आरोप लगाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com