- Hindi News »
- World »
- Us Flight Diverted Boston After Indian Passenger Attacks Children
थप्पड़ मारा, चम्मच को बनाया हथियार और…,जर्मनी जा रही प्लेन में भारतीय युवक का तांडव, मचा हड़कंप
Lufthansa Flight Nesw: लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-431 में 28 वर्षीय भारतीय यात्री प्रनीत कुमार ने दो बच्चों और एयर होस्टेस पर कांटेदार चम्मच से हमला किया; विमान बोस्टन में आपात लैंडिंग कराई।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
Indian Youth Attack Lufthansa Flight: अमेरिका से जर्मनी जा रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक भारतीय मूल के यात्री ने दो सहयात्रियों पर कांटेदार चम्मच से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि विमान चालक दल (क्रू) को आपात स्थिति की घोषणा करनी पड़ी और तुरंत फ्लाइट को बोस्टन लॉगन एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, घटना 25 अक्टूबर 2025 की है। यहां लुफ्थांसा की उड़ान LH-431 शिकागो से फ्रैंकफर्ट जा रही थी। लेकिन अचानक फ्लाइट में मौजूद एक भारतीय नागरिक ने उसिरीपल्ली के रूप में हुई है, ने 17 साल के दो बच्चों पर कांटेदार चम्मच से हमला किया और एयर होस्टेस पर भी हमला करने की कोशिश की। इस हिंसक घटना के कारण विमान को तुरंत बोस्टन लॉगन एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा और आपात स्थिति घोषित करनी पड़ी।
अमेरिका में अवैध रूप रहने का आरोप
पुलिस ने बताया कि, हमलावर की पहचान 28 वर्षीय प्रनीत कुमार उसिरीपल्ली के रूप में हुई है, जो भारतीय नागरिक है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। वह स्टूडेंट वीजा पर था और हाल ही में बाइबल स्टडीज के मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिल हुआ था, लेकिन अब उसका कानूनी वीजा स्टेटस समाप्त हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
मजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला
ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम लॉन्च: अब होर्मुज में फंसे जहाजों को बचाएगा अमेरिका, ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया
पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि, घटना खाने की सर्विस के बाद हुई, जब उसिरीपल्ली अचानक हिंसक हो उठा। उसने पास बैठे एक 17 वर्षीय लड़के के कंधे के पास कांटे से वार किया, और फिर बगल में बैठे दूसरे 17 वर्षीय लड़के के सिर के पीछे कांटा घोंप दिया, जिससे उसे चोट आई और खून बहने लगा।
क्रू मेंबर्स पर हमले की कोशिश
जब क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो आरोपी ने और अजीब हरकतें कीं। उसने अपना हाथ ‘पिस्तौल की तरह’ बनाया और मुंह में डालकर ट्रिगर दबाने का इशारा किया। इसके बाद उसने बगल में बैठी एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और एक फ्लाइट अटेंडेंट पर भी हाथ उठाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: तो इस्लामाबाद को कर देंगे तबाह…,तालिबान ने शहबाज-मुनीर को दी खुली धमकी, पाकिस्तान में मची हड़कंप
हालात बेकाबू होते देख, फ्लाइट को बोस्टन मोड़ दिया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद FBI और अमेरिकी पुलिस ने उसिरीपल्ली को गिरफ्तार कर लिया। उस पर खतरनाक हथियार से हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है।
Us flight diverted boston after indian passenger attacks children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिता से कानूनी लड़ाई, पत्नी से तलाक, बेटे ने छोड़ा साथ, जानें Thalapathy Vijay की जिंदगी के 7 बड़े विवाद
May 04, 2026 | 05:47 PMThalapathy Vijay: पिता के खिलाफ क्यों मुकदमा करने पर मजबूर हुए थलापति विजय? जानें इस विवाद की इनसाइड स्टोरी
May 04, 2026 | 05:46 PMमिसिंग लिंक पर पिंपरी मेयर की सेल्फी, कहां है पुलिस? जनता पूछ रही सवाल- VIP के लिए अलग नियम!
May 04, 2026 | 05:45 PM‘दीपक बुझने से पहले तेज जलता है’, पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 05:42 PMबच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश: श्योपुर हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला
May 04, 2026 | 05:34 PMNHIDCL भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन
May 04, 2026 | 05:29 PMiOS 27 में AI का धमाका, Siri बनेगी सुपर स्मार्ट, कैमरे से पूछेंगे सवाल और तुरंत मिलेगा जवाब
May 04, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














