9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध! इजरायली मीडिया ने बताया ट्रंप-नेतन्याहू का सीक्रेट प्लान
Israel-Iran War: अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को 9 अप्रैल, 2026 तक खत्म करने की योजना बना रहा है। बातचीत इस्लामाबाद में हो सकती है, जबकि इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई पेसाख तक जारी रखेगा।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran War Deadline: इजरायली मीडिया आउटलेट वाईनेट ने एक अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका 9 अप्रैल, 2026 तक ईरान के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अब लड़ाई और संभावित वार्ता के बीच ज्यादा समय नहीं बचा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत इसी सप्ताह के अंत में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। इस बारे में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भी संकेत दिया है कि इस्लामाबाद को बातचीत स्थल के रूप में चुना जा सकता है, हालांकि अंतिम पुष्टि बाकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से फोन पर बात की है। जिससे रॉयटर्स की रिपोर्ट को बल मिलता है।
नेतन्याहू ने किया था सम्मानित करने का वादा
इजरायली रिपोर्ट में एक और दिलचस्प राजनीतिक कारक भी बताया गया है यह कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल डे के मौके पर सम्मानित करने का वादा किया है। खबर के अनुसार, अगर तब तक युद्ध समाप्त नहीं हुआ, तो यह सम्मान समारोह भी स्थगित हो सकता है, और ट्रंप ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते।
सम्बंधित ख़बरें
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Hormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
9 अप्रैल को की क्यों खत्म होगी जंग?
इसकी पृष्ठभूमि यह है कि दिसंबर 2025 के अंत में नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक विशेष सम्मान देने का वादा किया था। अगर 9 अप्रैल तक युद्ध समाप्त हो जाता है, तो यह ट्रंप को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस (जो 21‑22 अप्रैल को आता है) के दौरान वहां यात्रा करने और “Israel Prize” लेने का मौका देगा जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उसके बाद के लगभग तीन सप्ताह के लिए आगे की योजनाएं पहले से तैयार की जा रही हैं, जिससे राजनीतिक और कूटनीतिक एजेंडे को संतुलित किया जा सके।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान रूकवाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध! ट्रंप ने आसिम मुनीर को मिलाया फोन, इस्लामाबाद में होगी शांति वार्ता
अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता एवी डेफ्रिन ने यह भी कहा है कि उनकी सेना ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई यहूदी त्योहार पेसाख (1 से 8 अप्रैल) तक जारी रखेगी। उन्होंने यह बात भी कही कि अमेरिका ने ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेरी के साथ अपने संपर्कों के बारे में इजरायल को पूर्व में जानकारी नहीं दी थी। एक इंटरव्यू में यह भी बताया गया कि गालिबाफ अमेरिका के साथ बातचीत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: ईरान युद्ध 9 अप्रैल को क्यों समाप्त हो सकता है?
Ans: यह ट्रंप को इजरायल डे पर “Israel Prize” लेने का मौका देगा, और नेतन्याहू ने इसे सम्मान समारोह से जोड़ा है।
-
Que: अमेरिका और ईरान की वार्ता कहां हो सकती है?
Ans: बातचीत इस्लामाबाद, पाकिस्तान में होने की संभावना है, जहां दोनों पक्ष संघर्ष को शांत करने के लिए मिल सकते हैं।
-
Que: इजरायल की सैन्य कार्रवाई कब तक जारी रहेगी?
Ans: इजरायल सेना ईरान के खिलाफ पेसाख़ (1–8 अप्रैल) तक सैन्य कार्रवाई जारी रखेगी, जबकि अमेरिका वार्ता की तैयारी कर रहा है।
