UK एयरबेस पर हमले का खतरा? ईरान की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, खाली कराए गए घर; US कनेक्शन से बढ़ी चिंता

UK Airbase RAF Fairford: ईरान, अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच एक खबर हलचल पैदा करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार UK के एयरबेस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया है।
UK Airbase RAF Fairford
ब्रिटेन के एयरबेस पर एलर्ट सोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

UK Security Beefed Up At Airbase: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की चिंगारी अब ब्रिटेन तक पहुंच गई है। ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित RAF Fairford एयरबेस के आसपास अचानक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रिपोर्टों के अनुसार, एयरबेस पास के कई घरों को खाली कराया जा रहा है, जबकि इलाके की घेराबंदी करके बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास से गुजरने वाले वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है।

पूरा मामला ग्लॉस्टरशायर के फेयरफोर्ड इलाके का है। यह एयरबेस ब्रिटेन के साथ-साथ अमेरिकी वायुसेना के लिए भी अहम माना जाता है और हाल के ईरान संघर्ष के दौरान यहां अमेरिकी सैन्य विमानों की गतिविधियां सामने आई थीं।

कई संदिग्धों की गिरफ्तारियां

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद RAF Fairford और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस संदिग्ध वाहनों और इलाके में मौजूद अन्य वस्तुओं की सघन जांच कर रही है।

एयरबेस के पास इमरजेंसी सेवाओं की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार एयरबेस के मुख्य प्रवेश मार्ग पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रॉयटर्स ने बताया है कि इस इलाके में करीब 30 आपातकालीन वाहन, जिनमें एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौजूद हैं।

पुलिस ने बताया कि आपात स्थिति घोषित किए जाने के बाद व्हेलफोर्ड इलाके के कई घरों को खाली कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई संदिग्धों के गिरफ्तारियों के बाद की गई है।

UK Airbase RAF Fairford
कांगो की किवु झील में भीषण हादसा, 50 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत, कई लापता

ईरान पहले दे चुका है चेतावनी

अमेरिका के साथ बढ़े तनाव के बीच ईरान ने पहले ही RAF Fairford को लेकर चेतावनी दी थी। ईरान ने कहा था कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के हमलों में जो भी देश या बेस सहयोग करेगा, वह उनके निशाने पर होगा, जिससे इस युद्ध का दायरा ब्रिटेन तक संभावित खतरे के रूप में फैल गया है।

UK Airbase RAF Fairford
पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान की खोली पोल!आतंकवाद पर जमकर बरसे, बोले- पाला है तो भुगतना पड़ेगा

अमेरिका, ईरान युद्ध की चिंगारी पहुंचा ब्रिटेन?

मौजूदा समय में जो स्थिति है उसे देखकर इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि वर्तमान समय में दो देशों के बीच युद्ध केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहता है। युद्ध का दायरा बढ़ चुका है। ऐसे में जो देश सहयोगी होते उनपर भी हमले का खतरा बना रहता है। ब्रिटेन को भी इसी खतरे का डर सता रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com