होर्मुज में निशाने पर कमर्शियल जहाज! FSUI ने MT पेट्रो डॉल्फिन पर हमले में गायब दो भारतीय की जानकारी मांगी

Strait Of Hormuz: विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की है। 11 अक्टूबर 2026 को एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला किया गया था। इसमें दो भारतीय गायब हो गए हैं।
STRAIT OF HORMUZ
होर्मुज में जहाज (सांकेतिक तस्वीर)सोर्स- @ANI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • स्ट्रीट ऑफ होर्मुज इलाके में कमर्शियल जहाज पर लगातार हमले

  • MT पेट्रो डॉल्फिन पर हुए ड्रोन हमले के बाद लापता हुए दो भारतीय नाविक

  • FSUI ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जानकारी देने को कहा

  • भारत सरकार ने जहाज को निशाना बनाने पर चिंता जताई है

Attacks On Ship In Hormuz: फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने सोमवार को स्ट्रीट ऑफ होर्मुज इलाके में कमर्शियल जहाज MT पेट्रो डॉल्फिन पर हुए ड्रोन हमले के बाद लापता हुए दो भारतीय नाविकों के बारे में तुरंत जानकारी मांगी। यूनियन ने अधिकारियों से उनके ठिकाने का पता लगाने और उनके परिवारों को मदद देने की अपील की। FSUI ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि यह जहाज निकारागुआ के झंडे वाला था और 11 अक्टूबर को ओमान के सोहर एंकरेज के पास एक ड्रोन ने इस पर हमला किया था।

नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

FSUI ने लापता नाविकों की पहचान बीर बहादुर यादव और अमित सिंह के तौर पर की और उनकी स्थिति के बारे में तुरंत जानकारी मांगी, साथ ही उस इलाके में काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई।

बयान में बताया कि MT पेट्रो डॉल्फिन के 2 लापता भारतीय नाविकों के बारे में जरूरी जानकारी का इंतजार है। निकारागुआ के झंडे वाले इस टैंकर पर 11 अक्टूबर को ओमान के सोहर एंकरेज में ड्रोन से हमला हुआ था। इस पर 12 क्रू मेंबर थे, जिनमें से 2- बीर बहादुर यादव और अमित सिंह, लापता हैं।

दूतावास की स्थिति पर नजर है

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दूतावास निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन से जुड़ी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इस पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो के लापता होने की खबर है। दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

इससे पहले रविवार को, विदेश मंत्रालय ने कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की और पुष्टि की कि ड्रोन हमले के बाद MT पेट्रो डॉल्फिन पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो लापता हैं।

STRAIT OF HORMUZ
Hormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित

MT वाल्थेरा पर भी हमला हुआ था

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले टैंकर MT वाल्थेरा पर हुए हमले की भी जानकारी दी, जिस पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ था, जिससे जहाज में आग लग गई। MT वाल्थेरा पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए।

MEA ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत सरकार के लिए प्राथमिकता है। इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर बार-बार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं और इनसे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बिगड़ने का खतरा है।

STRAIT OF HORMUZ
होर्मुज में टैंकरों पर ताबड़तोड़ अटैक, ट्रंप के दावे पर ईरानी सेना का बयान; नहीं सुलझता दिख रहा है विवाद!

लापता नाविक को बचाने का काम

मंत्रालय ने आगे कहा कि मस्कट में भारतीय दूतावास, ओमान के अधिकारियों और संबंधित जहाज मैनेजमेंट कंपनियों के साथ मिलकर लापता नाविकों को बचाने और भारतीय क्रू को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। भारत ने तनाव कम करने और चल रहे संघर्ष का कूटनीतिक समाधान निकालने की अपनी मांग को भी दोहराया और कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा पर जोर दिया। होर्मुज जलडमरूमध्य इलाके से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों और उनके क्रू की सुरक्षा को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है।

यह इलाका पश्चिमी एशिया में चल रहे व्यापक संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक अहम समुद्री रास्ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com