होर्मुज में टैंकरों पर ताबड़तोड़ अटैक, ट्रंप के दावे पर ईरानी सेना का बयान; नहीं सुलझता दिख रहा है विवाद!

Middle East Tension: ईरानी सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि नियम उल्लंघन करने वाले कम से कम सात टैंकरों को निशाना बनाया गया है। उधर ट्रंप ने दावा किया है कि युद्ध जल्द खत्म होने वाला है।
ship attacked in hormuz
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ship Attacked In Hormuz: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने पिछले पांच दिनों में स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम सात तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। ईरान की एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना हर दिन औसतन एक से ज्यादा तेल टैंकर को निशाना बना रही है। यह घटनाएं ऐसे समय हुई हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि 'होर्मुज स्‍ट्रेट खुला है और अमेरिका के नियंत्रण में है।'

जहाज को किया जा रहा टारगेट

रिपोर्ट ने स्वतंत्र सैन्य मामलों के ऑब्जर्वर 'मेन्चओसिंट' के हवाले से बताया कि शुक्रवार को होर्मुज स्‍ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ। इनमें से एक जहाज को जलडमरूमध्य में प्रवेश करते समय और दूसरे को वहां से बाहर निकलते समय निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेन्चओसिंट' ने यह भी कहा कि इससे पहले के चार दिनों में कुवैत के दो तेल टैंकर अल फंटास और काजिमाह के साथ संयुक्त अरब अमीरात के तीन जहाज सिंदबाद, मर्सिन प्रॉस्पेरिटी और अल रुवाइस भी होर्मुज स्‍ट्रेट में हमलों का शिकार हुए।

ship attacked in hormuz
US के जवाब पर टिका होर्मुज का भविष्य, ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव किया खारिज, अराघची बोले- अंतिम फैसले का इंतजार

युद्ध बहुत जल्द खत्म होने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी। ट्रंप ने ईरान को सैन्य और आर्थिक रूप से कमजोर भी बताया। टेक्सास पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत और बाद में डेंटन में पीटरबिल्ट मोटर्स की एक फैक्ट्री के दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा कि यह ईरान को तय करना है कि संघर्ष किस तरह खत्म होगा।

ship attacked in hormuz
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में कहां पेंच ? मध्यस्थों के जरिए चर्चा, क्यों नहीं शामिल हुए अमेरिकी अधिकारी?

ईरान में चरम पर महंगाई

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ यह मामला बहुत जल्द किसी न किसी तरह खत्म होने वाला है। वहां महंगाई 301 प्रतिशत है। उनके पास पैसा नहीं है, उनकी करेंसी की हालत खराब है। उनकी सेना हार चुकी है, नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना खत्म हो चुकी है, सब कुछ खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, "किसी न किसी तरह यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है। और जब यह खत्म होगा, तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से नीचे आएंगी।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com