काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
Turkish PlaneNepal Landing: काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में आग लग गई। विमान में 289 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल में लैंडिंग के दौरान प्लेन के टायर में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Turkish Plane Crash in Nepal: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजधानी काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक तुर्की विमान की लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई। इस घटना से प्लेन में बैठे यात्रियों समेत पूरे एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना घटी उस समय प्लेन के अंदर 289 यात्री सवार थे। इसमें चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय तुर्की एयरलाइंस के प्लेन के टायर में अचानक आग लग गई। हालांकि, आग लगते ही एयरपोर्ट में तैनात अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा दिया और विमान में मौजूद सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काठमांडू पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है और स्थिति काबू में है।
लैंडिंग के समय प्लेन के टायर में लगी आग
काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा संभालने वाले सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) राजकुमार सिलावल ने मीडिया से फोन पर बात करते हुए इस मामले की जानकारी दी। सिलावल ने बताया कि तुर्की एयरलाइंस का विमान TK 726 इस्तांबुल से नेपाल की राजधानी काठमांडू आ रहा था। लेकिन लैंडिंग के समय अचानक उसके टायर में आग लग गई। एयरपोर्ट पर तैनात दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सूटकेस में भरकर तेहरान भेजी गई रकम! ईरान युद्ध के बीच फिर ओबामा पर भड़के ट्रंप, कहा- वो बेवकूफ और कमजोर पर…
आज की ताजा खबर 11 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे
पहले तनातनी, अब हाथ मिलाने की तैयारी! ट्रम्प और शी जिनपिंग की मुलाकात से क्या बदलेगा खेल?
खार्ग द्वीप पर तेल रिसाव का दावा बेबुनियाद, ईरान ने सैटेलाइट रिपोर्टों को नकारा, कहा- जांच में नहीं मिला लीकेज
Nepal | A Turkish Airlines aircraft’s tyre catches fire while landing at Tribhuvan International Airport in Kathmandu. The fire has been doused and all passengers have been evacuated, confirmed the police. “The Turkish Airlines TK 726 was en route to Kathmandu from Istanbul and… — ANI (@ANI) May 11, 2026
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय प्लेन में कुल 289 लोग सवार थे। इसमें 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य शामिल थे। इन यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र (UN) के भी कुछ अधिकारी सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि आग को समय रहते ही बुझा लिया गया और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को सुरक्षित तरीके से ही विमान से रेस्क्यू किया गया।
यह भी पढ़ें- सूटकेस में भरकर तेहरान भेजी गई रकम! ईरान युद्ध के बीच फिर ओबामा पर भड़के ट्रंप, कहा- वो बेवकूफ और कमजोर पर…
हवाई हादसों में हुई बढ़ोतरी से चिंता
बता दें कि हाल के समय में लगातार कई विमान हादसे सामने आए हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसी वजह से अधिकतर एयरपोर्ट के स्टाफ अब ऐसे संवेदनशील मामलों के लिए पहले से सतर्क रहते हैं। थोड़ी सी लापरवाही भी सैकड़ों यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है।
