तुर्की के स्कूल में पूर्व छात्र का खूनी तांडव, 16 लोगों को गोलियों से भूना; फिर खुद को मारी गोली
Turkey Siverek School Shooting: तुर्की के सिवेरेक में एक हाई स्कूल के पूर्व छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर 4 शिक्षकों और 10 छात्रों समेत 16 लोगों को घायल कर दिया। हमलावर ने बाद में आत्महत्या कर ली।
- Written By: अमन उपाध्याय
तुर्की के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Turkey Siverek School Shooting Former Student: तुर्की के सिवेरेक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपने ही पुराने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। मंगलवार को हुई इस हिंसक घटना में कम से कम 16 लोग घायल हो गए जिसके बाद हमलावर ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अंधाधुंध फायरिंग और घायलों का विवरण
यह घटना अहमेत कोयुंचु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में हुई। हमलावर अचानक स्कूल के कॉरिडोर में घुसा और बिना सोचे-समझे फायरिंग शुरू कर दी। सानलिउर्फ़ा के गवर्नर हसन सिल्डाक के अनुसार, घायलों में 4 शिक्षक, 10 छात्र, 1 पुलिसकर्मी और 1 कैंटीन कर्मचारी शामिल हैं।
हालांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए शहर के बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बाकी 12 घायलों का उपचार सिवेरेक स्टेट हॉस्पिटल में चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
कौन था हमलावर?
गवर्नर ने जानकारी दी कि हमलावर इसी स्कूल का पूर्व छात्र था, जिसने यहां 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। 2007 में जन्मे इस युवक ने बाद में ओपन हाई स्कूल में दाखिला ले लिया था। पुलिस के उसे पकड़ने से पहले ही उसने स्कूल परिसर में ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
प्रशासनिक और न्यायिक जांच के आदेश
घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और एहतियातन पूरे स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया जबकि इलाके में सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्र में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
यह भी पढ़ें:- जिनेवा या इस्लामाबाद… गुरुवार को फिर आमने-सामने होंगे US और ईरान, अमेरिकी अधिकारी का बड़ा दावा!
इस बीच, गवर्नर हसन सिल्डाक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच न्यायिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उनका कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, मुख्य अभियोजक के कार्यालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए हमले के कानूनी पहलुओं की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि पता चल सके की इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह क्या थी।
