- Hindi News »
- World »
- Turkey India Relations Pakistan Decouple Strategy
तुर्की का पाकिस्तान पर ‘यू-टर्न’! भारत से दोस्ती के लिए क्यों मजबूर हुए एर्दोगन? जानें अंकारा की नई रणनीति
- Written By: अमन उपाध्याय
Turkey India Relations: तुर्की ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए बड़ी पहल की है। आर्थिक संकट और भारत की आक्रामक कूटनीति के चलते पाकिस्तान को दरकिनार कर नई दिल्ली के साथ हाथ मिलाना चाहता है।

तैयप एर्दोगन और पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Turkey India Relations New Diplomacy: अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मंच पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक पाकिस्तान का साथ देने और कश्मीर जैसे मुद्दों पर भारत विरोधी रुख अपनाने वाला तुर्की अब अपनी रणनीति बदलने को मजबूर हुआ है। तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान के हालिया बयानों ने संकेत दिया है कि अंकारा अब भारत के साथ अपने रिश्तों को पाकिस्तान के चश्मे से देखना बंद करना चाहता है।
भारत की ‘जैसे को तैसा’ नीति का असर
तुर्की के इस बदले हुए व्यवहार के पीछे भारत की सक्रिय और आक्रामक कूटनीति को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से भारत ने पूर्वी भूमध्यसागर में तुर्की के पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियो ग्रीस, साइप्रस और आर्मेनिया के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को काफी मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकी पिछले साल की साइप्रस यात्रा और वहां ब्रह्मोस मिसाइलें व ड्रोन इकोसिस्टम विकसित करने में सहयोग की पेशकश ने तुर्की को स्पष्ट संदेश दिया है। तुर्की के रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-साइप्रस और भारत-ग्रीस सैन्य समझौते अंकारा के लिए एक बड़ा झटका हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध
Congo Ebola Virus: कांगो में इबोला का कहर तेज, 24 घंटे में 72 नए मामलों की हुई पुष्टि
ट्रंप ने फ्रांस को दी खुली चेतावनी, टेक टैक्स हटाओ, वरना फ्रेंच वाइन-शैंपेन पर लगाएंगे 100% टैरिफ
ट्रंप की डील पर भड़का इजरायल, रक्षा मंत्री बोले- हम ट्रंप के गुलाम नहीं, अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र
तुर्की की क्या है वजह?
तुर्की की इस नई रणनीति के पीछे सबसे बड़ी वजह उसका आंतरिक आर्थिक संकट है। अंकारा अपनी कॉर्पोरेट संपत्तियों की रक्षा करना चाहता है और उसे डर है कि भारत उसकी कंपनियों के खिलाफ कड़े व्यापारिक और आर्थिक कदम उठा सकता है। इसी दबाव के चलते तुर्की अब एक व्यावहारिक और ‘लेन-देन’ पर आधारित कूटनीति की नींव रख रहा है। तुर्की के विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया है कि भारत के साथ उनका कोई सीमा विवाद या जन्मजात द्विपक्षीय विवाद नहीं है, इसलिए दोनों देशों को आपसी हितों पर ध्यान देना चाहिए।
पाकिस्तान से दूरी बनाने की कोशिश?
तुर्की अब अपनी विदेश नीति को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहा है। वह एक तरफ ‘इस्लामी सहयोग संगठन’ (OIC) में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका बनाए रखना चाहता है और पाकिस्तान को रक्षा आपूर्ति जारी रखना चाहता है, लेकिन दूसरी तरफ भारत जैसे विशाल बाजार के साथ लाभदायक साझेदारी भी चाहता है। 12वें विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) के दौरान तुर्की ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तानको लेकर मतभेद होने के बावजूद भारत और तुर्की को सहयोग करना चाहिए।
सतर्कता के साथ संवाद
तुर्की के इस बदले हुए सुर के बावजूद भारतीय खुफिया एजेंसियां और विदेश मंत्रालय काफी सतर्क हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि रिश्ते केवल बातचीत से नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा और संवेदनशीलता का सम्मान करने से बनते हैं।’
यह भी पढ़ें:- यूक्रेन ने क्रीमिया को बनाया निशाना, हमले में कई लोगों की मौत; ट्रंप के शांति वार्ता पर मंडराया खतरा
नई दिल्ली इस बात पर करीब से नजर रख रही है कि तुर्की द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे सैन्य साजो-सामान का इस क्षेत्र के शक्ति-संतुलन पर क्या असर पड़ता है। जब तक तुर्की अपना भारत विरोधी रुख और पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक भारत संबंधों को पूरी तरह सामान्य करने की जल्दबाजी में नहीं है।
Turkey india relations pakistan decouple strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














