

नवभारत वर्ल्ड डेस्क: फिलीपींस (Philippines) के मिंडानाओ में शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के बाद फिलीपींस, अमेरिका (US) और जापान (Japan) ने सुनामी अलर्ट (Tsunami Alert) जारी किया है। युरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के मुताबिक शनिवार को फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जो 63 किमी (39 मील) की गहराई पर था। जल्द ही फिलीपींस और जापान में सुनामी आने की आशंका है।
फिलीपीन सीस्मोलॉजी एजेंसी PHIVOLCS ने कहा है कि सुनामी की लहरें फिलीपींस में स्थानीय समयानुसार आधी रात (1600 GMT) तक पहुंच सकती हैं और घंटों तक जारी रह सकती हैं। जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके ने कहा है कि एक मीटर (3 फीट) ऊंची सुनामी की लहरें जापान के पश्चिमी तट पर थोड़ी देर बाद- रात 1:30 बजे (शनिवार को 1630 जीएमटी) तक पहुंच सकती हैं।
https://twitter.com/phivolcs_dost/status/1730967030562791907
अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.6 और गहराई 32 किमी (20 मील) बताई और कहा कि यह रात 10:37 बजे आया था। (1437 GMT)।
गौरतलब है कि पिछले महीने 17 नवंबर को दक्षिणी फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के भूकंप में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। इस भूकंप से कई लोग घबरा गए थे। इस भूकंप में 50 से अधिक घरों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
उल्ल्खनीय है कि प्रशांत क्षेत्र के "रिंग ऑफ फायर" में स्थित फिलीपींस में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, जिसे अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण "दुनिया में सबसे अधिक भूकंपीय और ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय क्षेत्र" के रूप में वर्णित करता है।