ट्रंप ने पाकिस्तान को लिया निशाने पर, दिया ऐसा बयान कि उड़ गई शहबाज की नींद, मचा हड़कंप

India Pakistan tension: अब दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ अपनी आंखें बंद खोल लेनी चाहिए। पाकिस्तान अब एक दुष्ट देश के रूप में उजागर हो चुका है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहा है।
ट्रंप ने पाकिस्तान को लिया निशाने पर, दिया ऐसा बयान कि उड़ गई शहबाज की नींद, मचा हड़कंप
ट्रंप ने पाकिस्तान को लिया निशाने पर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खासकर पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर, भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुरुवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के आत्मरक्षा के अधिकार और आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई का समर्थन करता है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। राजनाथ सिंह ने हेगसेथ को बताया कि पाकिस्तान एक 'दुष्ट' देश के रूप में सामने आया है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री ने बातचीत के दौरान यह कहा कि अब दुनिया आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं कर सकती। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि हेगसेथ ने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। इसमें यह भी कहा गया, ‘हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अमेरिकी सरकार के दृढ़ समर्थन को फिर से व्यक्त किया।’

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में यह कहा गया कि रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा मंत्री को बताया कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देने का लंबा इतिहास रहा है।

वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान अब एक दुष्ट देश के रूप में उजागर हो चुका है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहा है। अब दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ अपनी आंखें बंद खोल लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक समुदाय के लिए यह बेहद आवश्यक है कि वह आतंकवाद के इन जघन्य कृत्यों की 'स्पष्ट और एकजुट तरीके से' निंदा करे और उनका विरोध करे। रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि हेगसेथ ने सिंह से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत पर अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की। विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

पीट हेगसेथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत के दौरान भारत को अपनी पूरी समर्थन का आश्वासन दिया है। उन्होंने लिखा, "आज मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और पिछले हफ्ते के घिनौने आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मैंने उन्हें अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया और कहा कि अमेरिका भारत और उसके महान नागरिकों के साथ खड़ा है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com