ट्रंप ने कमला हैरिस को दिखाया चीन का डर, बोले- ड्रैगन के नेता दबंगई दिखाते हुए बच्चे की तरह करेंगे बर्ताव

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी कमला हैरिस को चीन का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि चीन के नेता दबंगई दिखाते हुए हैरिस के साथ बच्चे की तरह बर्ताव करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अगर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं तो चीन के नेता उनके साथ एक बच्चे की तरह बर्ताव करेंगे।
ट्रंप ने प्रवासियों को बाहर करने के लिए बना लिया प्लान, टेक्सास ने की 1400 एकड़ जमीन की पेशकश
डोनाल्ड ट्रंप
Published on
Updated on

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी कमला हैरिस को चीन का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि चीन के नेता दबंगई दिखाते हुए हैरिस के साथ बच्चे की तरह बर्ताव करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अगर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं तो चीन के नेता उनके साथ एक बच्चे की तरह बर्ताव करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगी हैरिस को निशाना बनाते हुए उन्हें लगातार बचकानी और बच्चे के समान बता रहे हैं। रेडियो मेजबान ह्यूज हेविट के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अगर किसी तरह कमला हैरिस जीत भी जाती हैं तो उन्हें शी चिनफिंग से निपटना होगा। इस पर जब हेविट ने उनसे पूछा कि शी जिनपिंग उनके साथ कैसा व्यवहार करेंगे?' तो ट्रंप ने कहा कि किसी बच्चे की तरह।

ट्रंप ने कहा कि वह शी बहुत जल्द हैरिस से सारी कैंडी ले लेंगे। उन्हें कुछ पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ। यह ऐसा होगा जैसे कोई महान शतरंज मास्टर किसी नौसिखिये के साथ खेल रहा हो। पूर्व राष्ट्रपति का महिलाओं को नीचा दिखाने का भी लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने हैरिस को भी निशाना बनाते हुए उन पर कई व्यक्तिगत हमले किए।

ट्रंप ने कमला पर नशा करने का लगाया आरोप

ट्रंप ने हैरिस को आलसी कहा। इस शब्द का इस्तेमाल लंबे समय से अश्वेत लोगों को नस्ली संदर्भ में नीचा दिखाने के लिए किया जाता है। उन्होंने हैरिस को बेवकूफ व्यक्ति कहा और आरोप लगाया कि वह नशा करती हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति को मंद बुद्धि बताते हुए उन पर कम अक्ल होने का आरोप लगाया।

लास वेगास में हुए एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कर वृद्धि के बारे में हैरिस के विचारों को लेकर उनकी तुलना ‘‘गिद्ध'' से की थी। ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान ने उनकी टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com