-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Preparing Attack Venezuela White House Meetings What Will America Do
इस देश पर हमले की तैयारी में ट्रंप…व्हाइट हाउस में तबड़तोड़ बैठकें, मचा हड़कंप
- Written By: अक्षय साहू
US Venezuela War: अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच तनाव बढ़ने के बीच, ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं। व्हाइट हाउस में अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं, युद्ध की आशंका तेज हो गई है।

ट्रंप-वेंस बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Attack Venezuela: अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच तनाव अपने चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कैरिबियाई क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती कर चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वह किसी भी वक्त वेनेज़ुएला के साथ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं। इसके चलते वह व्हाइट हाउस में अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं, जिनमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हुए।
अमेरिका का आरोप है कि वेनेज़ुएला उसके देश में ड्रग तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। दो महीने तक वेनेज़ुएला के तट के पास चले घातक हमलों के बाद ट्रंप ने सैन्य तैयारी के तहत इस क्षेत्र में F-35 लड़ाकू विमान, युद्धपोत और एक परमाणु पनडुब्बी तैनात कर दी है। सप्ताह की शुरुआत में गेराल्ड फोर्ड विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप भी लैटिन अमेरिका पहुँच गया, जिसमें 75 से अधिक सैन्य विमान और 5000 से ज्यादा नौसैनिक शामिल हैं।
ट्रंप ने दिए थे सैन्य कार्रवाई के संकेत
शुक्रवार को ट्रंप ने संकेत दिया कि वे जल्द ही वेनेज़ुएला पर सैन्य कार्रवाई करने या न करने पर फैसला ले सकते हैं। एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं अभी नहीं बता सकता कि आगे क्या होगा, लेकिन मैंने वेनेज़ुएला पर अपना मन बना लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
चार अमेरिकी अधिकारियों और मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि इस सप्ताह होमलैंड सिक्योरिटी काउंसिल की कई बैठकें हुईं जिनमें से एक शुक्रवार को हुई थी। यह परिषद राष्ट्रपति को सुरक्षा मामलों पर सलाह देती है और आमतौर पर इसका संचालन ट्रंप के होमलैंड सिक्योरिटी सलाहकार स्टीफन मिलर करते हैं।
सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक
एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार को एक छोटी बैठक हुई, जिसके बाद गुरुवार को एक बड़ी बैठक हुई। इसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मिलर, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। गुरुवार को सिचुएशन रूम में हुई बैठक में ट्रंप स्वयं मौजूद थे, जहाँ उन्हें विभिन्न संभावित विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: S-400 Destroyed: यूक्रेन ने एक बार फिर रूसी डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना, लॉन्चर-रडार दोनों खाक
यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कौन-कौन से विकल्प पेश किए गए। हालांकि, ट्रंप पहले भी वेनेज़ुएला पर जमीनी हमले की संभावना जताते रहे हैं, जबकि वे कई बार यह भी कह चुके हैं कि वे सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते। दूसरी ओर, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का कहना है कि ट्रंप उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं।
Trump preparing attack venezuela white house meetings what will america do
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














