-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Modi Best Friend Us India Trade Talks
ट्रंप को फिर आई अपने ‘अच्छे दोस्त’ की याद, बोले- जल्द करना चाहता हूं PM मोदी से बात
- Written By: अमन उपाध्याय
Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत कर दोनों देशों के बीच मौजूद व्यापारिक अड़चनों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

ट्रंप और पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया )
India US Relation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने वाले हैं। ट्रंप ने यह बात अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापारिक रुकावटों को लेकर कही हैा। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ट्रंप का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच किसी सकारात्मक निष्कर्ष तक पहुंचना कठिन नहीं होगा। उन्होंने मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि उनसे बातचीत करने का इंतजार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने और रूस से तेल आयात करने पर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगाने का संकेत दिया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के… pic.twitter.com/TzG2hiwWEZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
भारत को लेकर दिए कई सख्त बयान
ट्रंप की यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में उन्होंने भारत को लेकर कई सख्त बयान दिए थे। कभी उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के पक्ष में खो दिया, तो कभी भारत-अमेरिका रिश्तों को “एकतरफा” बताया। उन्होंने यह दावा भी किया था कि भारत ने टैरिफ हटाने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन साथ ही इशारा किया कि यह पहल बहुत देर से हुई।
फिलहाल, भारत-अमेरिका संबंध बीते बीस सालों में सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीद पर लगातार विरोध जताने से तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, दोनों देशों के हालिया बयानों से संकेत मिलते हैं कि मतभेद दूर करने और रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिशें हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
यह भी पढ़ें:- हिंसक प्रदर्शन को मजबूर युवा… कौन है बगावत का मास्टरमाइंड, जिसने पड़ोसी देश को आग में झोंका
मोदी एक बेहतरीन प्रधानमंत्री
अभी शनिवार को भी ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते बेहद “खास” हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी गहरी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे, वे एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, उनकी कुछ मौजूदा नीतियों से मैं सहमत नहीं हूं, लेकिन भारत-अमेरिका का रिश्ता मजबूत और खास बना रहेगा। बस कभी-कभी हमारे बीच छोटे-छोटे मतभेद हो जाते हैं।”
इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की बातों की सराहना करते हुए कहा कि वे उनकी भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक आकलन को पूरे दिल से स्वीकार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी न सिर्फ मजबूत है, बल्कि यह व्यापक, वैश्विक और भविष्य की ओर देखने वाली रणनीतिक साझेदारी है।
Trump modi best friend us india trade talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














