ट्रंप ने लीक की इमैनुएल मैक्रों की प्राइवेट चैट, मैसेज में ग्रीनलैंड-ईरान का है जिक्र; यूरोप में मची खलबली

US France Relations: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पर्सनल मैसेज लीक कर कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इसमें ग्रीनलैंड विवाद, सीरिया और टैरिफ का जिक्र है।
Trump leaked Emmanuel Macron's private chat, Syria and Iran also mentioned; what exactly is in the message?
डोनाल्ड ट्रम्प और इमैनुएल मैक्रों, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Share Macron Private Chat:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बेबाक और विवादास्पद अंदाज से वैश्विक राजनीति में तूफान ला दिया है। ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुई अपनी बेहद प्राइवेट मैसेज को सार्वजनिक कर दिया है। यह पहली बार है जब अमेरिका के किसी राष्ट्रपति ने किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के निजी चैट को इस तरह सरेआम लीक किया हो।

क्या है उस लीक मैसेज में?

ट्रंप द्वारा सोशल ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, मैक्रों ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। मैक्रों ने लिखा, 'मेरे दोस्त, सीरिया के मुद्दे पर हम पूरी तरह सहमत हैं। हम ईरान के मामले में भी बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप ग्रीनलैंड पर क्या कर रहे हैं'।

Trump leaked Emmanuel Macron's private chat
ट्रंप ने लीक की इमैनुएल मैक्रों की प्राइवेट चैट

मैक्रों ने इस मैसेज में ट्रंप को पेरिस में एक विशेष बैठक का प्रस्ताव भी दिया था। उन्होंने लिखा था कि वे दावोस के बाद गुरुवार दोपहर को पेरिस में G7 की बैठक आयोजित कर सकते हैं जिसमें यूक्रेनी, डेनिश, सीरियाई और रूसी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा सकता है। इतना ही नहीं, मैक्रों ने ट्रंप को उनके अमेरिका लौटने से पहले साथ में डिनर करने का न्योता भी दिया था। मैसेज के अंत में उन्होंने अपना नाम 'इमैनुएल' लिखा था।

तनाव की असली वजह क्या है?

यह लीक ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और फ्रांस के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं। ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस से आयात होने वाली शराबों पर 200 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ग्रीनलैंड के मुद्दे पर भी फ्रांस और अमेरिका के बीच काफी तनातनी है।

ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए न केवल यह मैसेज लीक किया, बल्कि मैक्रों का सरेआम मजाक भी उड़ाया। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि मैक्रों अब फ्रांस से जा रहे हैं। हम उन्हें सीरियस नहीं लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब भी मैक्रों उनके पास आते हैं, वे टैरिफ को लेकर बेहद डरे हुए रहते हैं।

नाटो प्रमुख को भी नहीं बख्शा

मैक्रों से पहले, ट्रंप ने नाटो प्रमुख मार्क रूटे की चैट भी लीक कर दी थी। रूटे की उस चैट में वे ट्रंप की तारीफ करते नजर आ रहे थे। ये खुलासे उस समय किए गए हैं जब ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर नाटो देश एकजुट होकर अमेरिका की घेराबंदी करने की कोशिश कर रहे हैं

Navbharat Live
navbharatlive.com