- Hindi News »
- World »
- Trump Greenland Controversy 8 European Countries Face 10 Percent Tariff
ग्रीनलैंड का साथ देने वाले देशों पर भड़के ट्रंप…फ्रांस, डेनमार्क समेत 8 मुल्कों पर लगाया 10% का टैरिफ
- Written By: अक्षय साहू
Trump Tariffs: ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण के विरोध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों से आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया, और समझौता न होने पर 1 जून से इसे 25 प्रतिशत करने की चेतावनी दी।

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Tariffs on Europe: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर विरोध जता रहे देशों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं होता, तो 1 जून से यह शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बताया कि जिन देशों पर यह टैरिफ लगाया जाएगा, उनमें डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स और फिनलैंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वर्षों तक डेनमार्क और यूरोपीय यूनियन के देशों को बिना किसी टैरिफ या भुगतान के सब्सिडी दी है, लेकिन अब “वापस देने का समय आ गया है।” ट्रंप के मुताबिक, ग्रीनलैंड को लेकर दुनिया की शांति दांव पर है, क्योंकि चीन और रूस भी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं और डेनमार्क अपने संसाधनों से इसकी सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है।
ग्रीनलैंड पर क्या बोले ट्रंप?
अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि केवल अमेरिका ही ग्रीनलैंड जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि यह “पवित्र भूमि” अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और पूरी दुनिया की स्थिरता से जुड़ी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि संबंधित यूरोपीय देशों की गतिविधियां अमेरिका के “गृह क्षेत्र की सुरक्षा, हिफाजत और अस्तित्व” के लिए खतरा पैदा कर रही हैं और ये देश “खतरनाक खेल” खेल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
ओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
तत्काल सीजफायर चाहते हैं इजरायल-ईरान…खाड़ी में तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- फाइनल डील तक रहेगा ब्लॉकेड
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा की रक्षा के लिए कड़े और निर्णायक कदम उठाना जरूरी है, ताकि संभावित रूप से खतरनाक स्थिति को जल्द और बिना किसी संदेह के खत्म किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जून 2026 से टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा, जबकि फिलहाल 10 प्रतिशत टैरिफ लागू रहेगा। यह शुल्क तब तक लिया जाएगा, जब तक ग्रीनलैंड की “पूरी खरीदी की डील” पूरी नहीं हो जाती।
यह भी पढ़ें: अमेरिका का सीरिया में बड़ा एक्शन, जॉर्डन ने जारी किया हाई अलर्ट जारी; आखिर क्या है पूरा मामला?
यूरोपीय देशों ने जताया विरोध
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया कि यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों ने लंबे समय से ग्रीनलैंड को लेकर सौदे की कोशिशें की हैं, लेकिन डेनमार्क ने इन्हें खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अब अधिग्रहण की जरूरत है, क्योंकि सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर अरबों डॉलर खर्च हो रहे हैं, जिनमें कनाडा की सुरक्षा भी शामिल है। अंत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका डेनमार्क या अन्य संबंधित देशों के साथ बातचीत के लिए तैयार है।
Frequently Asked Questions
-
Que: ट्रंप ने किन देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है?
Ans: डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स और फिनलैंड से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
-
Que: ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर कितना टैरिफ लगाया है?
Ans: फिलहाल 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। अगर ग्रीनलैंड को लेकर समझौता नहीं होता है, तो 1 जून 2026 से इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
-
Que: ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का मुख्य तर्क क्या है?
Ans: ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और केवल अमेरिका ही इसकी सुरक्षा कर सकता है, क्योंकि चीन और रूस भी इस क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं।
Trump greenland controversy 8 european countries face 10 percent tariff
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM












