-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Excludes India From Us Pax Silica Initiative
टैरिफ के बाद ट्रंप का एक और झटका! PAX सिलिका इनिशिएटिव से भारत बाहर, AI चिप पर रोक
- Written By: अक्षय साहू
US Pax Silica Plan: अमेरिका ने 'पैक्स सिलिका' पहल में भारत को शामिल नहीं किया। यह AI और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित और नवाचार-प्रधान बनाने वाली रणनीति है, जिसमें आठ अन्य देश शामिल हैं।

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Excludes India From Pax Silica: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘पैक्स सिलिका’ नाम की नई योजना शुरू की है। इसमें भारत को शामिल नहीं किया गया। यह योजना सिलिकॉन की सुरक्षित सप्लाई चेन बनाने पर केंद्रित है, जो एआई और कंप्यूटर चिप्स के लिए जरूरी है। इसमें जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, ब्रिटेन, इजरायल, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे आठ देश हैं। ये देश दुनिया की टॉप टेक कंपनियों का घर हैं।
‘पैक्स सिलिका’ का नाम दो शब्दों से आया है, ‘पैक्स’ जिसका मतलब है शांति और स्थिरता, और ‘सिलिका’ यानी सिलिकॉन, जो कंप्यूटर चिप्स का मुख्य घटक है। इसका मकसद दुनिया की एआई और टेक्नोलॉजी आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना है। इसके तहत खनिज, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, एआई बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स और सेमीकंडक्टर सहित पूरी तकनीकी श्रृंखला को ध्यान में रखा गया है।
आपूर्ति श्रृंखलाओं में जोखिम को कम करना मकसद
इस पहल के जरिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ये देश नई और परिवर्तनकारी तकनीकों को बड़े पैमाने पर विकसित कर सकें। इसके लिए वे आपसी सहयोग और संयुक्त निवेश के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखलाओं में जोखिम को कम करना चाहते हैं। खासकर ऐसे देशों से, जिन पर भरोसा कम है या जिनका नियंत्रण चिंताजनक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
इस पहल का एक बड़ा मकसद आर्थिक सुरक्षा है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश मानते हैं कि सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाएं, भरोसेमंद तकनीक और मजबूत बुनियादी ढांचा राष्ट्रीय शक्ति और आर्थिक विकास के लिए जरूरी हैं। एआई की बढ़ती ताकत और तकनीकी निर्भरता को देखते हुए यह पहल उन खतरों का जवाब देती है, जो वैश्विक टेक्नोलॉजी पर निर्भरता से उत्पन्न हो सकते हैं।
भारत को क्यों किया बाहर?
भारत को इस पहल में शामिल न करने का मतलब यह है कि उसे वैश्विक तकनीकी गठबंधनों और एआई-संचालित प्रौद्योगिकी लाभों से सीमित पहुँच मिलेगी। यह भारत के लिए एआई और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की कोशिशों में एक चुनौती हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नोबेल लेने मारिया माचाडो वेनेजुएला से पहुंची नॉर्वे, क्या देश लौटी तो होंगी गिरफ्तार?
हालांकि, भारत भी पीछे नहीं है। टाटा ग्रुप ने इंटेल के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर उत्पादन की योजना बनाई है। इससे भारत की वैश्विक चिप सप्लाई में भूमिका मजबूत होगी और देश का तकनीकी इकोसिस्टम बढ़ेगा। भारत को अपनी रणनीति और घरेलू तकनीकी विकास पर जोर देने की जरूरत है ताकि वह भविष्य में एआई और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में अपनी जगह बना सके।
Trump excludes india from us pax silica initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














