-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Education Model Under Question Harvard Legal Battle Creates Stir
शिक्षा की आजादी पर संकट या राजनीति की नई चाल? सवालों के घेरे में ट्रंप का एजुकेशन मॉडल, हार्वर्ड की कानूनी लड़ाई ने मचाया भूचाल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
यह पूरा विवाद तब भड़का जब ट्रंप प्रशासन ने अक्टूबर 2023 से अब तक के यहूदी-विरोधी और इस्लामोफोबिक घटनाओं की रिपोर्ट्स की मांग की। सरकार का आरोप है कि हार्वर्ड ने कैंपस में यहूदी-विरोधी भाषा को अनदेखा किया है।

सवालों के घेरे में ट्रंप का एजुकेशन मॉडल, कॉन्सेप्ट फोटो
वॉशिंगटन डीसी : दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी हार्वर्ड अब अमेरिकी राजनीति की सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक का केंद्र बन चुकी है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने सोमवार को मासाचुसेट्स की संघीय अदालत में मुकदमा दर्ज कर दिया है। इसकी वजह है, ट्रंप प्रशासन की ओर से बार-बार 2.2 अरब डॉलर की फंडिंग रोकने की धमकी है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एलन एम. गार्बर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप प्रशासन पर अभूतपूर्व और अनुचित नियंत्रण थोपने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस राह पर चलती रही, तो इसके गंभीर और दीर्घकालिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विवाद की जड़
यह पूरा विवाद तब भड़का जब ट्रंप प्रशासन ने अक्टूबर 2023 से अब तक के यहूदी-विरोधी और इस्लामोफोबिक घटनाओं की रिपोर्ट्स की मांग की। सरकार का आरोप है कि हार्वर्ड ने कैंपस में यहूदी-विरोधी भाषा को अनदेखा किया है और इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
4,333 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के बाद हर तरफ चीख-पुकार, राहत के लिए जुटे 30 हजार लोग
Muthoot Award: अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट को मिला टॉप 50 सक्सेसफुल सक्सेसर सम्मान, दिया बड़ा ट्रिब्यूट
ईरान का विध्वंसक पलटवार! कतर-UAE और बहरीन पर दागीं मिसाइलें; खाड़ी देशों में भारी तबाही
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
प्रेसिडेंट गार्बर, जो खुद यहूदी हैं, ने अपने बयान में कहा कि एक यहूदी और एक अमेरिकी के तौर पर मैं समझता हूं कि यहूदी-विरोधी घटनाएं वाकई चिंता का विषय हैं। लेकिन इसका समाधान शिक्षा को नियंत्रित करने से नहीं, बल्कि कानूनी ढंग से संवाद करने से होगा।
क्या दांव पर सिर्फ फंडिंग है?
हार्वर्ड के मुकदमे के अनुसार, यह सिर्फ फंडिंग रोकने की धमकी नहीं है। यह एक बड़े पैमाने पर शैक्षणिक स्वतंत्रता को हथियाने की कोशिश है। विश्वविद्यालय ने दावा किया कि यह कदम सरकार की ओर से हार्वर्ड जैसे संस्थानों के शैक्षणिक निर्णयों को प्रभावित करने की साज़िश का हिस्सा है।
ट्रंप प्रशासन ने विश्वविद्यालय से कुछ कड़े और विवादित कदम उठाने की मांग की थी, जिनमें शामिल हैं:-
- DEI (Diversity, Equity and Inclusion) प्रोग्राम्स को समाप्त करना
- कैंपस प्रोटेस्ट में मास्क पर बैन लगाना
- मेरिट-आधारित हायरिंग और एडमिशन सिस्टम लागू करना
- शैक्षणिक स्टाफ की शक्ति सीमित करना, जिन्हें ट्रंप प्रशासन अधिनायकवादी वामपंथी कह रहा है
ट्रंप का तीखा हमला
ट्रंप ने हार्वर्ड पर हमला बोलते हुए इसे वोक और रेडिकल लेफ्ट की नर्सरी करार दिया और कहा कि यह यूनिवर्सिटी अब ‘दुनिया के महान शिक्षण संस्थानों’ की सूची में शामिल होने लायक नहीं रही।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि यह मुकदमा न केवल हार्वर्ड के लिए, बल्कि अमेरिका की शैक्षणिक स्वतंत्रता, राजनीतिक हस्तक्षेप और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के लिए भी एक निर्णायक मोड़ बन सकता है। सवाल यह है कि क्या शिक्षा अब भी स्वतंत्र है या वह भी राजनीति की गिरफ्त में आ चुकी है?
Trump education model under question harvard legal battle creates stir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMShare Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














