-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Death Rumor Social Media Frenzy Vance Simpsons Prediction
VIRAL: मर गए ट्रम्प? ‘सिम्पसन्स’ भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, ह्वाइट हाउस में मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
Donald Trump Death Viral News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक गायब होने की खबरों ने सनसनी फैलाई है। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें लग...

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Trump Death Viral News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं क्योंकि पिछले 24 घंटों में उन्होंने कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया और 30-31 अगस्त के लिए भी उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं है। हाल ही में उनके स्वास्थ्य और हाथों पर चोट के निशान की खबरें सामने आने के बाद अफ़वाहें और बढ़ गई हैं।
हालांकि, ट्रंप ट्रुथ सोशल पर सक्रिय हैं और उनके चिकित्सक ने स्पष्ट किया है कि उनकी चोटें केवल मामूली थीं, जो हाथ मिलाने और एस्पिरिन लेने के कारण हुई थीं। इससे उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं होने की पुष्टि होती है।
अचानक गायब होने की खबर से मची सनसनी
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी है। कुछ दिनों से उनकी खराब स्वास्थ्य की अफवाहें चल रही थीं, और अब उनके लापता होने की खबर ने ह्वाइट हाउस से लेकर पूरे अमेरिका में चिंता और हलचल पैदा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Saudi Airstrike: सऊदी अरब का सब्र खत्म! अमेरिका के साथ मिलकर इराक के ठिकानों पर बरसाए बम
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
पिछले कुछ दिनों से, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, लेकिन यह किसी नई नीति, जोरदार भाषण या अप्रत्याशित कार्यकारी आदेश के कारण नहीं है। बल्कि, एक्स पर ऐसे कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिनमें ट्रंप की मौत की अफवाह फैलाई जा रही है, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं और प्रतिक्रियाओं की झड़प शुरू हो गई है।
इस वजह से मामला आया चर्चा में
डोनाल्ड ट्रंप के अचानक गायब होने की खबर इसलिए चर्चा में आई क्योंकि इससे एक दिन पहले ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अगर ट्रंप के साथ कोई अप्रत्याशित घटना घटती है, तो वह अगले राष्ट्रपति के रूप में पद संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वेंस ने कहा कि इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ट्रंप स्वस्थ हैं और अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे। लेकिन किसी भी अनहोनी स्थिति में, वह राष्ट्रपति के दायित्व को निभाने से पीछे नहीं हटेंगे।
“द सिम्पसंस” की भविष्यवाणी
अटकलें बस यहीं थम गईं नहीं। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में, द सिम्पसंस के निर्माता मैट ग्रोएनिंग की एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी। प्रतिष्ठित एनिमेटेड शो के भविष्य को लेकर बात करते हुए, ग्रोएनिंग ने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि “जब उनकी मौत का पता चल जाए, तो लोग सड़कों पर जश्न मनाएंगे। लेकिन राष्ट्रपति (जेडी) वेंस इसे रोकने के लिए नाच-गाने पर पाबंदी लगा देंगे।”
इस शो के दौरान कई अनोखी और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की गईं, जैसे 2016 में ट्रंप की जीत और आने वाली तकनीकों का अनुमान। इन कारणों से कई लोग इसे ‘भविष्यवाणी’ की तरह मानने लगे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर एक पुराने, लंबे समय से एक गायब एपिसोड का दृश्य दिखाया गया था, जिसमें ट्रंप जैसे किरदार को सीने में दर्द के चलते गिरते हुए दिखाया गया। हालांकि, ऐसा कोई आधिकारिक रिकॉर्डेड एपिसोड मौजूद नहीं है, जिससे विशेषज्ञ और शो के फैंस इसे नकली फुटेज मानते हैं।
Trump death rumor social media frenzy vance simpsons prediction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMPhoto: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें
Jul 29, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














