11 लड़ाकू विमान गिर चुके थे, तब मैंने मोदी और पाक पीएम को फोन किया- ट्रंप ने फिर लिया युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

Trump On India Pakistan War: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने व्यापारिक सौदों को रद्द करने और 200% टैरिफ लगाने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया और 2.5 करोड़ जानें बचाईं।
I called Modi and the Pakistani PM after 11 fighter jets had been shot down. Trump again took credit for stopping the war.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Board of Peace Event: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दक्षिण एशिया के दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का श्रेय लिया है। 'बोर्ड ऑफ पीस' के एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उनकी कूटनीतिक दखलअंदाजी और आर्थिक धमकियों के कारण ही इन दोनों देशों के बीच एक बड़ा युद्ध टल सका।

दोनों देश लड़ना चाहते थे, 11 जेट गिराए गए

ट्रंप ने कार्यक्रम में बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चरम पर था तब दोनों देशों के विमान (जेट) गिराए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जंग जोरों पर थी। प्लेन गिराए जा रहे थे। 11 जेट गिराए गए, जो बहुत महंगे थे। ट्रंप के अनुसार, दोनों पक्ष लड़ना चाहते थे लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी पीएम से फोन पर बात कर उन्हें चेतावनी दी।

200% टैरिफ और ट्रेड डील रद्द करने की धमकी

युद्ध रोकने के अपने तरीके का खुलासा करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापारिक चोट पहुंचाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा कि अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा। ट्रंप ने आगे दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी जिसके बाद अचानक समझौता हो गया और युद्ध रुक गया।

2.5 करोड़ जानें बचाने का दावा

ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाकर करीब 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई है। ट्रंप ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं और जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई तो दोनों देशों ने लड़ाई न करने का फैसला किया।

यूनाइटेड नेशंस और शांति बोर्ड के लिए 10 बिलियन का कोष

इसी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने वैश्विक शांति के लिए एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूनाइटेड स्टेट्स बोर्ड ऑफ पीस को 10 बिलियन (10 अरब डॉलर) का योगदान देने जा रहा है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वे संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ मिलकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि यूएन की सुविधाएं और आर्थिक स्थिति बेहतर हो ताकि वह और भी मजबूत बने।

Navbharat Live
navbharatlive.com