

Trump Administration New Tariffs 14 Trading Partners: ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को भारत समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के उत्पादों पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया। अमेरिका का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य वैश्विक बाजार में बढ़ती 'स्ट्रक्चरल एक्स्ट्रा इंडस्ट्रियल कैपेसिटी' की समस्या से निपटना है। इस मामले में चीन पर सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई जा रही है। वॉशिंगटन का आरोप है कि चीन बड़े पैमाने पर सस्ते सामान का निर्यात कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी भरमार कर रहा है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित टैरिफ चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम से आयात होने वाले सामानों पर लागू होंगे।
प्रस्ताव के तहत चीनी उत्पादों पर 20 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। यह शुल्क ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए टैरिफ के अतिरिक्त होगा। वहीं, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के कार्यालय ने फिलहाल मेक्सिको और नॉर्वे से आने वाले उत्पादों पर किसी नए टैरिफ का प्रस्ताव नहीं दिया है।
इन देशों पर लागू होने वाली टैरिफ दरों का विस्तृत ब्योरा बुधवार को अमेरिकी फेडरल रजिस्टर में जारी होने वाले नोटिस में प्रकाशित किए जाने की उम्मीद थी।
खबर अपडेट की जा रही है...