मैं चला जाऊंगा तो आप सभी.. व्हाइट हाउस डिनर में ट्रंप का बड़ा तंज, चौथे कार्यकाल पर दिया बड़ा बयान

TRUMP 2028: व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'TRUMP 2028' की टोपी पहनकर सबको चौंका दिया। उन्होंने मजाक में चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की बात कही।
Trump's scathing dig at the White House dinner; makes a major statement regarding a fourth term
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

TRUMP 2028 Election News:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को वॉशिंगटन में आयोजित 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन' (WHCA) के सालाना डिनर के दौरान ट्रंप ने न केवल पत्रकारों और अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखे प्रहार किए, बल्कि मजाक-मजाक में चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर दी।

करीब एक घंटे लंबे अपने संबोधन में उन्होंने 'TRUMP 2028' लिखी हुई लाल रंग की कैप पहनी, जिसने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मीडिया की रेटिंग बचाने के लिए 2028 का दांव

मंच पर लाल टोपी पहनकर पहुंचे ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह प्रेस की गिरती रेटिंग को बचाने के लिए चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रात मैं प्रेस की रेटिंग बचाने के लिए चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर करता हूं।

हालांकि, यह बयान उन्होंने पूरी तरह से एक मजाक के तौर पर दिया था, क्योंकि अमेरिकी संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति बन सकता है।

मीडिया के अस्तित्व पर उठाए सवाल

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया कि उनके व्हाइट हाउस से जाने के बाद मीडिया संस्थानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके बिना मीडिया का बिजनेस मॉडल पूरी तरह खत्म हो जाएगा क्योंकि लोग दूसरों से जुड़ी खबरों में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाते।

ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि जब मैं चला जाऊंगा तो आप सभी बर्बाद हो जाएंगे, क्योंकि आपके पास रिपोर्ट करने के लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं बचेगा।

गौरवशाली पलों का संगम

इस वर्ष का यह डिनर कार्यक्रम विशेष था क्योंकि इसे एक हमले के बाद दोबारा आयोजित किया गया था। एसोसिएशन की निवर्तमान अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने अपने संबोधन में अप्रैल में हुए उस हमले का जिक्र किया, जिसमें एक बंदूकधारी ने इस कार्यक्रम को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

उन्होंने इसे प्रेस की आजादी के लिए एक बड़ी परीक्षा बताया। इसी कार्यक्रम में उन पत्रकारों को पुरस्कार भी दिए गए जिनकी ट्रंप अक्सर आलोचना करते रहे हैं, जिसमें 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की वह टीम भी शामिल थी जिसने ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के संबंधों पर रिपोर्टिंग की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com