Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सऊदी अरब जाना अब आसान नहीं, नई एडवाइजरी जान लें

Travelers Advisory: सऊदी अरब ने यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। अपने साथ दवाएं ले जाने से पहले अनिवार्य ऑनलाइन क्लीयरेंस लेना होगा। ऐसा न करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई में पड़ सकते हैं।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 03, 2026 | 10:22 AM

सऊदी अरब एडवाइजरी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Saudi Arabia Advisory: आप सऊदी अरब जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम साबित हो सकती है। सऊदी अरब सरकार ने अपने यहां आने वाले विदेशियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उसने भारत को भी यह एडवाइजरी भेजी है। इसमें कहा गया है कि उनके देश में अपने साथ दवाएं ले जाने से पहले अनिवार्य ऑनलाइन क्लीयरेंस जरूर लेना होगा। आपने ऐसा नहीं किया तो सऊदी अरब की धरती पर लैंड करते ही आपको वहां के कानूनों के हिसाब से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसे लेकर सऊदी अरब के जनरल निदेशालय नारकोटिक्स कंट्रोल (GDNC) के इंडिया कंट्री ऑफिस ने देश के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को इस इलेक्ट्रॉनिक सर्विस प्लेटफॉर्म की शुरुआत के बारे में सूचना दी है। इसमें बताया गया है कि उनके देश आने वाले विदेशियों को इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://www.cds.sfda.gov.sa के माध्यम से अपने साथ ला रहे मेडिसिन की क्लीयरेंस लेना जरूरी है। यह भी बताया है कि कुछ दवाओं के लिए क्लीयरेंस लेना जरूरी नहीं है। इसकी लिस्ट उनकी वेबसाइट पर दी गई है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को किया गया सूचित

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बताया कि इस बारे में सऊदी अरब के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से उन्हें सूचित किया गया है कि कुछ दवाएं जो भारत या अन्य देशों में कानूनी रूप से उपलब्ध हैं और वहां प्रतिबंधित नहीं हैं। मगर, हो सकता है कि वह मेडिसिन सऊदी अरब में प्रतिबंधित हो। ऐसे में उड़ान भरने से पहले अपने साथ लाई जा रही दवाओं के बारे में पूरी तरह से जानकारी हासिल करते हुए जरूरत के मुताबिक उनकी ऑनलाइन क्लीयरेंस ले लें। इसमें यह भी बताया गया है कि कुछ दवाएं लाई जा सकती हैं, लेकिन निर्धारित सीमा में। उससे अधिक मात्रा में दवाएं ले जाने पर नियामक या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: यमन में ‘दोस्त’ बने दुश्मन! सऊदी ने UAE समर्थित लड़ाकों पर की एयरस्ट्राइक, 7 की मौत; बढ़ा तनाव

पोर्टल के माध्यम से जमा करना अनिवार्य

एडवाइजरी के मुताबिक अनुमति के लिए आवेदन संबंधित व्यक्तियों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की ओर से इस पोर्टल के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। यात्रियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले सऊदी अधिकारियों की ओर से जारी प्रतिबंधित और वर्जित दवाओं की आधिकारिक सूची अवश्य देख लें।

Traveling to saudi arabia is no longer easy know the new advisory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 10:22 AM

Topics:  

  • Foreign Travel
  • NCB
  • Saudi Arabia

सम्बंधित ख़बरें

1

यमन बंटवारे की कगार पर: दक्षिण गुट STC ने जारी किया अपना संविधान, सऊदी अरब ने शुरू की बमबारी

2

यमन में ‘दोस्त’ बने दुश्मन! सऊदी ने UAE समर्थित लड़ाकों पर की एयरस्ट्राइक, 7 की मौत; बढ़ा तनाव

3

अमेरिका और सऊदी में फांसी का ‘खूनी’ रिकॉर्ड! ट्रंप राज में टूटा 16 साल का सन्नाटा; मचा हड़कंप

4

यमन में सऊदी-UAE के बीच आर-पार की जंग! गवर्नर ने किया ‘प्रॉक्सी वॉर’ के अंत का ऐलान, हिल गया अरब जगत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.