-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Tragic Execution Of Sixteen Year Old Atefah Sahaaleh Iran Story
किसके श्राप से जल रहा ईरान! क्या इस मरी हुई लड़की की आत्मा ले रही है बदला? तबाही के पीछे छिपा है भयानक सच
- Written By: अमन उपाध्याय
16 वर्षीय आतेफा साहलेह की कहानी, जिसने कुछ साल पहले दुनिया को हिलाकर रख दिया था, एक बार फिर चर्चा में है। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान को एक मासूम लड़की का "श्राप" लगा हुआ है। लेकिन इस दावे की..

क्या अतेफा के श्राप से जल रहा ईरान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले आठ दिनों से जारी जंग में इजरायली सेना ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है, जिससे कई इलाके बर्बाद हो गए हैं। हालांकि ईरान ने भी इजरायल पर जोरदार हमले किए हैं, लेकिन इस लड़ाई में तेहरान को अधिक हानि हुई है।
इस संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि 20 साल पहले मारी गई एक ईरानी लड़की की आत्मा तेहरान से बदला ले रही है। मान्यता है कि उस किशोरी ने मरते वक्त ईरान को श्राप दे दिया था, जिसकी वजह से देश को यह मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
ईरान को लगा इस लड़की का श्राप
ईरान के नेका शहर में 15 अगस्त 2004 को एक दर्दनाक घटना घटी थी, जहां 16 साल की एक किशोरी अतेफा को सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी गई थी। इस मामले ने दुनिया का ध्यान खींचा और अब कहा जा रहा है कि ईरान को उसी लड़की का श्राप लग गया है, जिसकी वजह से देश पर मुसीबतें टूट रही हैं। अतेफा की कहानी बेहद चौंकाने वाली और दुखद है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ईरानी अधिकारियों ने एक नाबालिग लड़की पर “शीलभंग के अपराध” (crimes against chastity) का आरोप लगाया, जिसमें व्यभिचार (adultery) भी शामिल था। यह अपराध ईरान के इस्लामी शरीयत कानून के तहत मृत्युदंड योग्य है। हालांकि, ईरान के सरकारी मीडिया ने उसका नाम अतेफ़ा सहालेह बताते हुए उसकी उम्र 22 वर्ष बताई, लेकिन वास्तव में वह केवल 16 साल की अविवाहित किशोरी थी। इस मामले में उसकी सही उम्र और स्थिति को छिपाया गया, जिससे यह मामला और भी विवादास्पद बन गया।
ईरान का न्यूक्लियर बंकर बनेगा आग का गोला! क्या दुनिया एक बार फिर देखेगी परमाणु प्रलय?
ईरान को लगा अतेफा का श्राप!
यौन संबंध के लगाए गए थे आरोप
2004 में, ईरान ने शरीयत कानून के तहत 159 लोगों को मृत्युदंड दिया था, जो उस वर्ष चीन के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी संख्या थी। इन लोगों पर हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और विवाहेतर यौन संबंध जैसे आरोप लगाए गए थे, जो ईरानी कानून के अनुसार फांसी योग्य अपराध माने जाते हैं। हालांकि, ईरान ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक और राजनीतिक अधिकार संधि (ICCPR) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को फांसी नहीं दी जा सकती। लेकिन ईरान की धार्मिक अदालतें संसद के नियंत्रण में नहीं हैं, बल्कि सीधे सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अधीन कार्य करती हैं।
अतेफा का संघर्षपूर्ण बचपन
अतेफा का बचपन कठिनाइयों से भरा रहा। महज 4-5 साल की उम्र में ही उसकी मां का देहांत हो गया। उसके पिता नशे की लत के शिकार थे, जिसकी वजह से उसका बचपन और भी मुश्किल हो गया। वह अपने बूढ़े दादा-दादी की देखभाल करती थी, लेकिन उनसे भी उसे कभी प्यार या स्नेह नहीं मिला।
जंग के साए में ईरान की बड़ी चाल! अचानक ओमान में लैंड हुए 3 एयरक्राफ्ट्स, इजरायल-अमेरिका में हलचल तेज
नेका जैसे धार्मिक रूप से कठोर शहर में एक लड़की का अकेले घूमना उसे “मोरल पुलिस” का निशाना बना देता था। सिर्फ 13 साल की उम्र में ही उसे पहली बार “शीलभंग के आरोप” में गिरफ्तार किया गया और उसे 100 कोड़ों की सजा सुनाई गई। जेल में भी उसे मोरल पुलिस द्वारा यौन शोषण का शिकार होना पड़ा।
IRGC के पूर्व सदस्य के साथ जबरन संबंध
बाद में अतेफा 51 वर्षीय अली दराबी के साथ जबरन संबंधों में फंस गई, जो एक विवाहित व्यक्ति और इरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का पूर्व सदस्य था। उसने यह रिश्ता छुपाकर रखा, लेकिन एक स्थानीय याचिका के आधार पर उसे चौथी बार गिरफ्तार कर लिया गया। उस याचिका में उसे “नैतिक पतन का स्रोत” बताया गया था, हालांकि उस पर कोई स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षर नहीं थे। सिर्फ गिरफ्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हुए थे।
अतेफा की हुई न्यायिक हत्या!
अतेफा की न्यायिक हत्या
तीन दिनों की गिरफ्तारी के बाद अतेफा को शरीयत कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ नेका के चीफ जज हाजी रेजाई ने उसके मामले की सुनवाई की। कोर्ट में अतेफा ने पहली बार दराबी द्वारा किए गए यौन शोषण का खुलासा किया, लेकिन ईरान के शरीयत कानून के अनुसार, नाबालिगों के लिए सहमति की उम्र महज 9 साल मानी जाती है, और बलात्कार साबित करना लगभग असंभव होता है। निर्वासित ईरानी वकील मोहम्मद होशी के मुताबिक, यहाँ पुरुष की गवाही को स्त्री से ज्यादा वजन दिया जाता है।
जंग के साए में ईरान की बड़ी चाल! अचानक ओमान में लैंड हुए 3 एयरक्राफ्ट्स, इजरायल-अमेरिका में हलचल तेज
जज ने शरीर देखकर बता दिया बालिग
जब अतेफा को समझ आया कि उसे न्याय नहीं मिलेगा, तो उसने जज के सामने आक्रोश में हिजाब उतार दिया और चिल्लाकर विरोध किया। यही उसकी जान लेने का कारण बना। उसे फांसी की सजा सुनाई गई, जबकि दराबी को केवल 95 कोड़ों की हल्की सजा मिली। हैरानी की बात यह है कि कोर्ट के दस्तावेजों में उसकी उम्र जानबूझकर 22 साल दिखाई गई, जबकि वह नाबालिग थी। उसके पिता और वकील ने इस झूठ का विरोध तक नहीं किया। एक गवाह के अनुसार, “जज ने सिर्फ उसके शरीर को देखकर कहा कि वह 22 साल की लगती है।”
अंततः सुबह 6 बजे, जज हाजी रेजाई ने खुद ही अतेफा के गले में फंदा डाला और एक क्रेन की मदद से उसे लटका दिया। यह घटना न सिर्फ ईरान की न्यायिक व्यवस्था की क्रूरता को उजागर करती है, बल्कि ईरान में महिलाओं के खिलाफ संस्थागत हिंसा का भी जीवंत उदाहरण भी है।
Tragic execution of sixteen year old atefah sahaaleh iran story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














