चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 46 घायल, सैकड़ों मकान ढहे- VIDEO

Tibet Earthquake Death Toll: चीन के तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई। हादसे में 16 लोगों की मौत, 46 घायल, सैकड़ों मकान ध्वस्त और राहत बचाव अभियान जारी है।
Tibet Earthquake
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Earthquake in Tibet: चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार देर रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। इस शक्तिशाली भूकंप ने इलाके में भारी तबाही मचाई है। क्षेत्रों में सैकड़ों घर धराशायी हो गए हैं साथ ही, महत्वपूर्ण सड़कों

जानकारी के मुताबिक, भूकंप उत्तरी तिब्बत में आया है। भूकंप से नागकू शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। भूकंप के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागते नजर आए। प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चला रहा है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन फिलहाल प्रभावित इलाकों में अस्थायी आवास, टेंट और जरूरी सामान पहुंचा रहा है। 

नागकू और आसपास हुए सबसे ज्यादा नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार देर रात आए भूकंप से सबसे अधिक नुकसान तिब्बत के उत्तरी शहर नागकू और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। यहां करीब 339 मकान और 20 पशु शेड ढह गए हैं। इससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। भूकंप से अब तक 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि 46 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 11 लोगों की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है। 

Tibet Earthquake
सऊदी अरब ने बांग्लादेश के 2 नागरिकों को फांसी क्यों दी? क्या इसकी वजह मक्का में किया गया कोई चुंबन था?

प्रशासन तेजी से इलाके में राहत-बचाव अभियान चला रही है। अभियान में 1,600 से अधिक राहतकर्मी युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए 1,000 अस्थायी आवास, लगभग 3,000 टेंट, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दी से बचाव के लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था की है।

बर्फबारी से बढ़ सकती है समस्या 

मौसम विभाग ने इलाके में अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बर्फबारी होने की आशंका जताई है। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो बर्फबारी से राहत-बचाव अभियान में मुश्किल हो सकती है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी भूकंप

तिब्बत के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी भूकंप आया है। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार तड़के 5:54 बजे अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जो 25 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि यहां किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके अलावा अफगानिस्तान सीमा से लगे पाकिस्तानी इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Tibet Earthquake
सऊदी अरब पर हूतियों के हमले में भारतीय की मौत, भारत ने दी कड़ी चेतावनी; कहा-ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं
Navbharat Live
navbharatlive.com