सऊदी अरब पर हूतियों के हमले में भारतीय की मौत, भारत ने दी कड़ी चेतावनी; कहा-ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं

Saudi Arabia: हूतियों द्वारा सऊदी अरब पर लगातार हमले जारी हैं। इसी बीच हूतियों के हमले से एक भारतीय की मौत हो गई। इसकों लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आप्पति दिखाते हुए चेतावनी दी है।
houthi attack on saudi arabia
सऊदी अरब पर हूतियों का हमलासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सऊदी पर हूति विद्रोहियों के हमले से भारतीय की मौत

  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत कहा बख्सा नहीं जाएगा

  • सऊदी अरब पर यमन के हूति विद्रोहियों के हमले लगातार हैं जारी

Houthi Attacks On Saudi Arabia: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच 4 साल पुराना युद्ध विराम टूट चुका है। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के विभिन्न ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले तेज कर दिए हैं। हाल ही में सऊदी के अब्भा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दम्मम हवाई अड्डे और शैबा ऑयलफील्ड को निशाना बनाया है।

इसी बीच हूती विद्रोहियों ने 21 अक्टूबर को दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय और एक सऊदी अरब के नागरिक की मौत और दो अन्य घायल हो गए हैं। इस हमले को लेकर भारत ने कड़ा रूख अपनाया है। मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंत्रालय ने कहा कि रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत के समर्थन को दोहराया है।

houthi attack on saudi arabia
तेल से लदे जहाज पर ताबड़तोड़ अटैक! IRGC नौसेना ने समुद्र में घटना के लिए अमेरिका को जिम्मेवार ठहराया

विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया कि हम सऊदी अरब में नागरिकों और ऊर्जा ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 21 अक्टूबर को दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं। दुर्भाग्य से, इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, हम फिर से दोहराते हैं कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। हम सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की सरकार और लोगों के साथ खड़े हैं, और उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

houthi attack on saudi arabia
संबंध बनाने से क्यों दूर रहे मर्द? मौलाना ने महिलाओं पर दिया शर्मनाक बयान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

भारतीय दूतावास ने दी मौत की जानकारी

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी थी कि बुधवार को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दूतावास ने कहा कि वे और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सऊदी अधिकारियों ने बताया है कि दम्मम हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा, दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। हम और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं, और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। एजेंसी इनपुट के साथ।

Navbharat Live
navbharatlive.com