विश्व का सबसे महंगा अनानास; कीमत इतनी है कि इसके आगे सोना भी सस्ता है, जानें क्या है खास
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Photo - The Lost Garden of Heligan Twitter)
नई दिल्ली: अनानास (Pineapple) भला किसे पसंद नहीं है। हर कोई बड़े मजे के साथ इसे कहते है, इसका खट्टा मीठा स्वाद जुबान को बहुत अच्छा लगता है। वैसे तो एक अनानास मार्किट में 80-100 रुपए कीमत का का मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक अनानास ऐसा भी है जो सोने से भी महंगा है, जिसकी कीमत जान आपके भी पैरों तलें मानों जमीन खिसक जाएगी, जी हां आज आपको जानकर हैरानी होगी कि एक अनानास की कीमत लाखों रुपये होती है। आइए जानते है इस लाखों के कीमती अनानास के बारे में…
दुनिया का सबसे महंगा अनानास
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से ऐसा ही अनानास चर्चा में आ गया है। जी हां दरअसल इस खास अनानास का नाम हेलिगन है जिसकी कीमत लाखों में है। बता दें की बिक्री मूल्य नहीं बल्कि इसकी खेती और उत्पादन की लागत एक लाख रुपए है। दरअसल इस अनानास का उत्पादन इंग्लैंड के लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन में होता है।
खास है अनानास
ऐसे में अब इस इंग्लैण्ड के गार्डन के नाम पर ही इस अनानास का नाम हेलिगन पाइनएप्पल (Heligan Pineapple) रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनानास को सबसे पहले 1819 में ब्रिटेन लाया गया था। दरअसल यह अनानास द लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन को तब उपहार में दिया गया था, और इतना ही नहीं बल्कि उद्यान अधिकारियों ने इस अनानास की खेती 1999 में शुरू की थी।
सम्बंधित ख़बरें
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
क्या आप भारत से हैं? नहीं हैं तो मेरे देश से दफा हो जाओ… जानिए इस वायरल वीडियो का सच
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
दो से तीन साल का समय
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंग्लैंड में जलवायु इस अनानास की खेती के लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए कुछ तरकीबें अपनाई जाती हैं। हैरानी की बात तो यह भी है कि इस अनानास को गमले में उगाया जाता है। प्रति गमला केवल एक अनानास का उत्पादन होता है। इस अनानास को तैयार करने में दो से तीन साल का समय लगता है।
कीमत 10 लाख रुपये
इस अनानास के बारे में यह बताया जाता है कि इस अनानास की खेती पर एक लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। यह अभी तक नहीं बिका है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर इसे बेचा जाता है तो इससे 10 लाख रुपये मिल सकते हैं। ये अनानास अमीर, संभ्रांत लोगों को उपहार में दिया जाता है। (सभी तस्वीरें- द लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन ट्विटर)
