सिडनी में कत्लेआम मचाने वाले निकले ISIS के आतंकी, नवीद ने मां से कहा था-जा रहा समुद्र में मछली मारने
Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में फायरिंग करने वाली आतंकी रिश्ते में बाप-बेटे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों आतंकी घर से वीकेंड मनाने के बहाने निकले थे। फिर वारदात को अंजाम दिया।
- Written By: रंजन कुमार
सिडनी का घटनास्थल। इमेज-सोशल मीडिया
Australia Bondi Beach Attack Updates: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी कर 16 लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों की पहचान हो गई है। दोनों बाप-बेटे हैं। सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का सेलिबरेशन के दौरान 50 साल के साजिद अकरम और 24 साल के उसके बेटे नवीद अकरम ने लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी।
नवीद अकरम पाकिस्तानी नागरिक है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लैन्योन ने बताया है कि 50 साल के आतंकी साजिद को पुलिस ने गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। वह फल की दुकान चलाता था। उसका बेटा 24 साल का नवीद हॉस्पिटल में भर्ती है। दोनों रिश्ते में बाप-बेटे हैं। आतंकी नवीद अकरम के पास ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से ड्राइविंग लाइसेंस है। हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है। 40 लोग जख्मी हैं।
पुलिस ने घर को घेरा
आतंकी हमले में शामिल आतंकी साजिद अकरम और नवीद अकरम ने घर में कहा था कि वे दक्षिणी समुद्री तट पर मछली मारने के लिए जा रहे। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आतंकी नवीद के बैकग्राउंड का पता चलते पुलिस ने सिडनी के पश्चिम में बोनीरिग में पुलिस ने उसके घर को घेरा। नवीद की मां वेरेना ने बताया कि उसका बेटा, बेरोजगार राजमिस्त्री था। उसने रविवार सुबह परिवार से आखिरी बार बात की थी। उसने कहा था कि वह वीकेंड पर अपने पिता के साथ जर्विस बे गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
Bajaur Attack: पाकिस्तान में सेना पर भीषण हमला! टीटीपी के आत्मघाती धमाके में 15 जवानों की मौत, बाजौर कैंप दहला
Balochistan Attack: पाक सेना को बड़ा जख्म! बलूचिस्तान में हमलों से दहला पाकिस्तान, 14 सैनिकों ने गंवाई जान
फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
6 लाइसेंसी हथियार बरामद
लैन्योन ने बताया कि जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से संदिग्ध के छह लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि साजिद के पास 10 साल से बंदूक का लाइसेंस था। संदिग्धों में से एक की गाड़ी में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और ISIS का झंडा मिला है। लैन्योन ने कहा, हम हमले के पीछे के मकसद की जांच करेंगे। मुझे लगता है कि यह जांच का अहम हिस्सा है। बता दें, रविवार को सिडनी के बॉन्डी बीच पर 1,000 से ज्यादा लोग जमा हुए थे।
मां का दावा-उसका बेटा शरीफ है
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि बंदूकधारी हनुक्का के पहले दिन जानबूझकर यहूदी समुदाय को निशाना बना रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने आतंकी नवीद की मां वेरेना से बात की है। उन्होंने कहा, उसने रविवार को मुझे फोन कर कहा कि मां मैं अभी तैरने गया था। मैंने स्कूबा डाइविंग की। हम अभी खाना खाने जा रहे और फिर आज सुबह हम घर पर रहेंगे, क्योंकि बहुत गर्मी है। वेरेना ने कहा कि उसके बेटे के पास हथियार नहीं है। वो न तो बाहर जाता है, न दोस्तों से मिलता है। वह न शराब पीता है और न सिगरेट। वेरेना के अनुसार उसका बेटा ऐसी-वैसी जगहों पर नहीं जाता है। उसे बस अपने काम से मतलब है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं बाप-बेटे जिन्होंने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, एनकाउंटर में पिता की मौत, बेटा अरेस्ट
2024 में खरीदी थी प्रॉपर्टी
अकरम को दो महीने पहले ईंट लगाने की नौकरी से निकाला गया था। वह जिस कंपनी में काम करता था, वह दिवालिया हो गई थी। वेरेना ने बताया कि कैब्रामेटा हाईस्कूल में बेटे के कई दोस्त थे। वह ज़्यादा सोशल नहीं था। अकरम को 2022 की एक सोशल मीडिया पोस्ट में टैग किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि उसने अल-मुराद इंस्टीट्यूट में कुरान की पढ़ाई पूरी कर ली है। यह इंस्टीट्यूट हेकेनबर्ग पश्चिमी सिडनी में अरबी और कुरान की पढ़ाई कराता है। पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है। हमले में मरने वालों की उम्र 10 से 87 साल के बीच है। एनएसडब्ल्यू के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने पुष्टि की कि सबसे कम उम्र के बच्चे की मृत्यु सिडनी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में हुई। आतंकी नवीद की मां हाउसवाइफ हैं। नवीद अपने आतंकी बाप, 22 साल की छोटी बहन और 20 साल के भाई के साथ रहता था। यह तीन बेडरूम वाली प्रॉपर्टी 2024 में खरीदी गई थी। ये परिवार पहले कैब्रामेटा में रहता था।
