Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खोजकर्ता ने ढूंढा कुत्ते जितना बड़ा बिच्छू, सदियों से था समुद्र की गहराइयों में दफन

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 31, 2021 | 01:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ऐसा माना जाता है कि समुद्र (Sea) की गहराइयों में आज भी कई तरह के राज दफन हैं। जिनके खंगालने की कोशिश की जाती है। वहीं कई बार समुद्र से अजीबोगरीब चीजें भी मिलती आई हैं, जो सबको हैरान कर देती हैं। ऐसे में चीन (China) की समुद्र में से भी एक ऐसी ही अजीबोगरीब चीज़ शोधकर्ताओं को हासिल हुई है। शोधकर्ताओं को समुद्र से एक बिच्छू (Scorpion) के अवशेष मिले हैं, जिन्हें देखकर वे चौंक (Shocking News) गए। क्योंकि ये किसी आम बिच्छू के अवशेष नहीं हैं बल्कि एक विशेष प्रजाति (Scorpion particular species) के हैं। जिनका आकार धरती पर पाए जाने पर आम बिच्छुओं से कई गुना बड़ा है। 

इतने करोड़ साल पुराना है अवशेष

जानकारी के मुताबिक, आर्कियोलॉजिस्ट्स को समुद्र की गहराई में कुछ बिच्छुओं के अवशेष मिले हैं, जिसे देखकर उन्हें काफी हैरानी हो रही है। ये अवशेष 3.3 फीट बड़े हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि पहले पानी के अंदर और शायद धरती पर भी बेहद बड़े साइज के बिच्छू हुआ करते थे। यह अवशेष करीब 430 मिलियन यानी 43 करोड़ साल पुराने माने जा रहे हैं। रिसर्चर्स ने इस विशेष प्रजाति को टी. जियुशानेंसिस (T. xiushanensis) का नाम दिया गया है।

दिखता है आम बिच्छुओं जैसा 

खोजकर्ताओं को जो विशेष प्रजाति के बिच्छू के अवशेष मिले हैं, वह दिखने में बिलकुल आज के जमाने के केकड़ों जैसे हैं। अपने समय में विशाल आकार के होने की वजह से इन बिच्छुओं ने आतंक मचाया हुआ था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पानी में रहने वाला ये जीव खाने की तलाश में समुद्र से बाहर धरती पर भी आए होंगे। इस विशेष प्रजाति के बिच्छू को आजकल के बिच्छू और केकड़े के परिवार का माना जा सकता है। इस चौंका देने वाले खोज को साइंस बुलेटिन जर्नल में छापा गया है।

बिच्छू की साइज इंसानों जितनी 

साइंस बुलेटिन जर्नल में छपी रिपोर्ट की मानें तो रिसर्चर्स को समुद्र की गहराइयों में दफन चट्टानों पर इन विशालकाय बिच्छुओं की आकृति छपी मिली है। स्टगी के उपलेखक बो वांग ने बताया कि इन समुद्री बिच्छुओं को विज्ञान की भाषा में यूरिप्टरिड्स (Eurypterids) कहा जाता है। ये अपनी कांटेदार मूछों से मादाओं को आकर्षित करते थे। ये साइज में इंसान जितने बड़े भी हो सकते थे।

80 सालों में सबसे बड़ी खोज 

बो वांग का कहना है कि, उन्हें जो बिच्छुओं के अवशेष मिल हैं उनका साइज कुत्ते जितना बड़ा है। एशिया में बीते 80 सालों में की गई ये सबसे बड़ी खोज मानी जा रही है। इससे पहले कुत्ते एन्सिएंट सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना में मिले थे। स्टडी में दावा किया गया कि इस तरह के बिच्छू दुनिया में अलग-अलग जगहों पर हुआ करते थे। उस समय इन बिच्छुओं की कुल 4 प्रजातियां हुआ करती थी, जिनकी खोज अभी जारी है। बिच्छुओं की ये प्रजाति सदियों तक समुद्र पर राज भी कर चुकी हैं। 

The explorer found a scorpion as big as a dog buried in the depths of the ocean for centuries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2021 | 01:14 PM

Topics:  

  • Scorpion

सम्बंधित ख़बरें

1

वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए 2026 प्यार का कैसा रहेगा साल? जानिए पूरी भविष्यवाणी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.