-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Thailand Cambodia Military Power Comparison In A Potential Conflict
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर छिड़ी जंग, किसकी सेना में है कितना दम?
- Written By: अक्षय साहू
Thailand Cambodia Clash: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हिंसा फिर भड़क गई, थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। विवाद की जड़ प्राचीन शिव मंदिरों के आसपास की भूमि है।

थाईलैंड-कंबोडिया में संघर्ष (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thailand and Cambodia Armies Comparison: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से हिंसा भड़क उठी है, जो पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कराए गए शांति समझौते के बाद कुछ समय के लिए शांत हो गई थी। ताजा विवाद सोमवार को थाईलैंड द्वारा कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने के बाद उत्पन्न हुआ। यह तनाव तब बढ़ा जब एक थाई सैनिक बारूदी सुरंग में घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया पर नई बारूदी सुरंगे बिछाने और सीमा पर हथियार जमा करने का आरोप लगाया। हालांकि, कंबोडिया ने इन आरोपों को नकारा है। दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ में दो प्राचीन शिव मंदिर हैं, जिनके आसपास की जमीन पर दोनों देश अपना दावा करते हैं, जिससे यह विवाद बढ़ता रहता है।
किसके पास कितने सैनिक?
दोनों देशों की सैन्य शक्ति की बात करें तो 2024 में कंबोडिया का रक्षा बजट करीब 1.3 अरब डॉलर था, और उसकी सेना में लगभग 1.24 लाख सक्रिय सैनिक हैं। कंबोडिया के पास 200 सैन्य टैंक और 480 आर्टिलरी गन हैं। दूसरी ओर, थाईलैंड के पास एक विशाल रक्षा बजट है, जो करीब 5.7 अरब डॉलर है। थाईलैंड की सेना में 3.6 लाख सैनिक हैं, और उनके पास 400 टैंक, 1200 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां, और लगभग 2600 आर्टिलरी गन हैं। थाईलैंड की सेना को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है, जो उसे एक नॉन-NATO सहयोगी के रूप में पहचानता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
वायुसेना के मामले में भी थाईलैंड का पलड़ा भारी है। कंबोडिया की वायुसेना में 1500 सैनिक हैं, और उनके पास 10 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर और कोई फाइटर जेट नहीं है। वहीं, थाईलैंड की वायुसेना दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे शक्तिशाली वायुसेना मानी जाती है, जिसमें 46,000 सैनिक हैं और 112 विमान युद्ध के लिए तैयार हैं, जिनमें 28 एफ-16 और 11 स्वीडिश ग्रिपन जेट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का समझौता फेल…फिर शुरू हुआ बारूदी खेल, एशिया में जंग का आगाज
थाईलैंड को अमेरिका का समर्थन प्राप्त
नौसेना के क्षेत्र में भी थाईलैंड के पास एक मजबूत स्थिति है। कंबोडिया की नौसेना की तुलना में थाईलैंड की नौसेना कहीं अधिक सक्षम है, जिसमें 70,000 कर्मचारी और एक एयरक्राफ्ट कैरियर, 7 फ्रिगेट, और 68 गश्ती पोत हैं। लेकिन एक चीज जो थाईलैंड को कंबोडिया से ज्यादा ताकतवर बनाती है, वो है अमेरिका का समर्थन। जिसके बल पर थाईलैंड कंबोडिया की सेना से लंबे समय तक मुताबला कर सकता है।
Thailand cambodia military power comparison in a potential conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














