- Hindi News »
- World »
- Telangana Naresh Bahrain Morgue Body 5 Years Wife Door To Door Struggle Revealed
5 सालों तक लावारिस हाल में बहरीन के मोर्चरी में पड़ा रहा शव, दर-दर भटकती रही पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा
- Written By: अक्षय साहू
Telangana News: तेलंगाना के जगतियाल जिले से बहरीन गए नरेश की लाश पांच साल बाद अस्पताल की मोर्चरी में मिली, जबकि उसकी पत्नी लता वर्षों से उसकी तलाश में दर-दर भटक रही थी।

सांकेतिक तस्वीर
Telangana Men Body in Bahrain: तेलंगाना के जगतियाल जिले से एक दिल-दहला देने वाली खबर साने आई है, यहां काम की तलाश में पांच साल पहले भारत से बहरीन गए युवक की लाश सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में मिली है। जबकि उसकी पत्नी पिछले पांच साल से अकेले अपने पति की तलाश में दर-दर भरटक रही थी। इस खुलासे ने इलाकें के लोगों को शोक में ड़ाल दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मेटपल्ली टाउन के रामनगर निवासी नरेश रोजगार की तलाश में बहरीन गया था, लेकिन बदकिस्मती से उसकी मौत मई 2020 में ही हो गई थी। लेकिन एक छोटी सी भूल के चलते उसका शव एक स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में बिना पहचान के पड़ा रहा। इतने लंबे समय में नरेश के माता-पिता का भी निधन हो गया, जबकि उसकी पत्नी लता अकेले अपने पति की तलाश में लगातार संघर्ष करती रही।
2008 में हुई थी नरेश की शादी
नरेश की शादी 2008 में लता नामक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह काम की तलाश में बहरीन चला गया। शुरुआत में उसने वहाँ मजदूरी की और फिर एक कंपनी में मैकेनिक के रूप में काम करने लगा। परिवार के साथ उसका आखिरी संपर्क 2018 में हुआ, जब उसने पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए पैसे मंगवाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
AI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा जानलेवा वायरस इबोला, 149 लोगों की मौत; WHO ने दी बड़ी चेतावनी
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का निधन के 4 महीने बाद 9 जुलाई को मशहद में होगा अंतिम संस्कार
इसके बाद से वह लापता हो गया। परिवार ने उसे खोजने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन उसके उपनाम की गलती के कारण भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिल सकी। इस दौरान उसके माता-पिता का देहांत हो गया और उसकी पत्नी लता अकेले अपने पति की तलाश में संघर्ष करती रही।
कैसे हुआ खुलासा?
बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने हाल ही में जब सोशल मीडिया पर एक अज्ञात शव की जानकारी साझा की, तब लता को शक हुआ और स्वयंसेवी संस्था ‘सुखी भो’ की मदद से यह पुष्टि हो सकी कि वह शव नरेश का ही था। अब परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि उसका अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जा सके। अधिकारी भी यह कह चुके हैं कि प्रक्रिया को तेज करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में तख्तापलट की तैयारी! शटडाउन खत्म करने में फिर नाकाम हुए ट्रंप, कर्मचारियों में गुस्सा
विदेशों में काम की तलाश में गए कई भारतीय नागरिकों की ऐसी ही त्रासद कहानियां सामने आ चुकी हैं। उदाहरण के तौर पर, साल 2016 में केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत सऊदी अरब में हो गई थी, लेकिन गलत पहचान के कारण उसका शव छह महीनों तक वहीं पड़ा रहा।
Telangana naresh bahrain morgue body 5 years wife door to door struggle revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
Jun 14, 2026 | 01:44 PMरी-रिलीज में भी Haunted 3D का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Jun 14, 2026 | 01:20 PMमेट्रो-3 से विस्थापित राजनीतिक दलों के कार्यालयों का किराया अब राज्य सरकार देगी
Jun 14, 2026 | 01:13 PMनागपुर: बाघों पर AI की नजर, गांव के पास पहुंचते ही ग्रामीणों को मिलेगी सूचना, नई तकनीक हुई शुरू
Jun 14, 2026 | 01:13 PMनासिक कुंभ मेला में जनवरी 2027 तक पूरे करें घाटों के निर्माण कार्य, पालक सचिव एकनाथ डवले के सख्त निर्देश
Jun 14, 2026 | 01:12 PMअमरावती में कृषि विभाग का अधिकारी 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Jun 14, 2026 | 01:03 PMनासिक: गंगापुर रोड पर कुदरत का करिश्मा, एनजीटी की रोक के बाद कटे हुए बरगद के पेड़ों से फिर फूटने लगीं कोंपलें
Jun 14, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM












